TOP BANNER
Sponsored

शव बरामद मामले खदान संचालक समेत दो पर FIR दर्ज, चौकीदार के फर्द पर हुआ केस

गावां : गावां थाना क्षेत्र में एक घायल व्यक्ति का शव मिलने के मामले में गावां थाना पुलिस ने खदान संचालक समेत 3 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी गावां थाना में पदस्थापित एक चौकीदार के फर्द बयान पर दर्ज की गई है। आवेदन में कहा गया है कि तारापुर में संचालित पत्थर खदान

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jan 22, 2022 Jan 22 51 Views
Share

गावां : गावां थाना क्षेत्र में एक घायल व्यक्ति का शव मिलने के मामले में गावां थाना पुलिस ने खदान संचालक समेत 3 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी गावां थाना में पदस्थापित एक चौकीदार के फर्द बयान पर दर्ज की गई है। आवेदन में कहा गया है कि तारापुर में संचालित पत्थर खदान में एक भारी पत्थर के गिर जाने से खदान में कार्यरत नवादा जिला स्थित काशीचक थाना क्षेत्र के नूरीचक निवासी अरविंद कुमार की मौत हो गई। मामले में क्रशर संचालक माजिद खान, गुड्डू सिंह एवं खदान मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गौरतलब हो कि घटना के बाबत मृतक के भाई राधाकृष्ण सिंह ने थाना में आवेदन देकर कहा था कि मेरे भाई की मौत भीखी घाटी के पास सड़क दुर्घटना में हो गई है। हालांकि गावां थाना पुलिस ने चौकीदार के बयान पर एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने कहा कि मामले में चौकीदार के फर्द बयान पर कांड संख्या 03/22 दफा 304/34 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories