AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हाथी ने महिला को कुचला, इलाज के दरम्यान हुई मौत

रेफर के बाद नहीं मिला 108 एम्बुलेंस, लापरवाही का आरोप गिरिडीह : जिले में हाथियों का प्रकोप जारी है। एक बार फिर हाथी ने एक महिला को बुरी तरह से कुचल गया। जिसके बाद उसकी स्थिति गंभीर हो गई। घटना के बाद घायल महिला को शनिवार की रात सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रेफर के बाद नहीं मिला 108 एम्बुलेंस, लापरवाही का आरोप

गिरिडीह : जिले में हाथियों का प्रकोप जारी है। एक बार फिर हाथी ने एक महिला को बुरी तरह से कुचल गया। जिसके बाद उसकी स्थिति गंभीर हो गई। घटना के बाद घायल महिला को शनिवार की रात सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे धनबाद रेफर कर दिया गया, लेकिन तत्काल 108 एम्बुलेंस की सुविधा नहीं मिलने के कारण महिला की मौत हो गई। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जसपुर पंचायत स्थित चुंगलों गांव की है। मृतका दिव्यांग विकास तुरी की पत्नी खुशबू देवी थी।

मिली जानकारी के अनुसार शाम के 6 बजे महिला घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान हाथी ने उसे बुरी तरह से कुचल दिया। रात के करीब 9 बजे उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां से सुबह उसे धनबाद रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पर माले नेता राजेश सिन्हा सदर अस्पताल पहुंचे और 108 नम्बर एम्बुलेंस को फोन किया। लेकिन वहां से प्राइवेट वैन ले जाने की बात कही गई। जब श्री सिन्हा ने अपना परिचय दिया तब वहां से एम्बुलेंस की जुगाड़ शुरू की गई। इसी बीच खुशबू की तड़पकर मौत हो गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इधर इस मामले में श्री सिन्हा ने 108 एम्बुलेंस को दोषी ठहराते हुए कहा कि हाथी का कहर से ज्यादा खतरनाक सदर अस्पताल, सम्बंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि हैं। यदि रात में पहल कर खुशबू को रेफर कर दिया जाता तो शायद वह बच जाती।

गौरतलब है कि हाल ही में मृतका खुशबू की शादी हुई थी। उसका पति दिव्यांग है और वह मजदूरी कर परिवार चला रही थी। घटना से पूरा परिवार बिखर गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories