TOP BANNER
Sponsored

बंद के दौरान नक्सलियों ने रेल पटरी पर किया विस्फ़ोट, 6 घंटे थमे ट्रेन के पहिए

सरिया : टॉप नक्सली प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शिला मरांडी की रिहाई की मांग को लेकर लगातार नक्सली आंदोलनरत है। इस कड़ी में नक्सलियों ने जहां 21 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रतिरोध दिवस मनाते हुए कई घटना को अंजाम दिया। वहीं 27 जनवरी यानि कि आज बुलाए गए बंद में भी नक्सलियों ने

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 27, 2022 Jan 27 46 Views
Share

सरिया : टॉप नक्सली प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शिला मरांडी की रिहाई की मांग को लेकर लगातार नक्सली आंदोलनरत है। इस कड़ी में नक्सलियों ने जहां 21 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रतिरोध दिवस मनाते हुए कई घटना को अंजाम दिया। वहीं 27 जनवरी यानि कि आज बुलाए गए बंद में भी नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। इस बार नक्सलियों ने रेल रूट को निशाना बनाया है। घटना धनबाद-गया रेलखंड के सरिया थाना इलाके के चिचाकी और चौधरीबांध के बीच की हैं। जहां नक्सलियों ने अप और डाउन ट्रैक को विस्फोट कर उड़ा दिया है। वहीं मौके पर पर्चे को छोड़ा है। घटना के बाद रूट में चलने वाले ट्रेनों के पहिए थम गए। इधर रेल विभाग द्वारा पटरी के मरम्मत का कार्य तेजी से करके सुबह साढ़े 6 बजे पुनः ट्रेन का परिचालन शुरू करवाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पोल संख्या 334/13 व 14 के बीच रात में नक्सलियों का दस्ता पहुंचा और विस्फोट कर पटरी को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस और सीआरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच इलाके में सर्च अभियान चला रही है।

घटना को लेकर आरपीएफ धनबाद के सीनियर कमांडेंट हेमंत कुमार ने बताया कि नक्सलियों के बन्द के मद्देनजर 7 बजे शाम से ही सभी अलर्ट पर थे। इसी दौरान धमाके की सूचना पर ट्रेनों को रोक दिया गया। इसके बाद मौके पर हुए गड़बड़ी को दुरुस्त कर पुनः 6 घंटे में परिचालन शुरू करवा लिया गया है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories