TOP BANNER
Sponsored

आर्थिक अपराध के खिलाफ डुमरी पुलिस हुई सख्त,अभियान चलाकर बालू लदे ट्रैक्टर और कोयला लदे चार वाहन को किया जप्त

डुमरी : पुलिस ने शुक्रवार को आर्थिक अपराध के खिलाफ अभियान चला कर डुमरी के वनांचल चौक के समीप अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर और कोयला लदे चार बाइक पकड़ा।इस दौरान ट्रैक्टर व बाइक चालक भागने में सफल रहे।बाद में पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर थाना ले गयी। बताया जाता है कि पुलिस

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 9, 2021 Jul 9 38 Views
Share

डुमरी : पुलिस ने शुक्रवार को आर्थिक अपराध के खिलाफ अभियान चला कर डुमरी के वनांचल चौक के समीप अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर और कोयला लदे चार बाइक पकड़ा।इस दौरान ट्रैक्टर व बाइक चालक भागने में सफल रहे।बाद में पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर थाना ले गयी।

बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बालू उठाव पर रोक के बाबजूद बालू तस्कर ट्रैक्टरों में बालू लाद कर बिक्री के लिए ले जाते रहे हैं।सूचना पर थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा के नेतृत्व में पुलिस बल डुमरी चैक के समीप चार बालू लदे ट्रैक्टरों को पकड़ा।इस दौरान सभी के चालक भागने में सफल रहे।इसी दौरान पुलिस अवैध कोयला लदा चार बाइक को भी पकड़ी।पुलिस को देखकर बाईक चालक बाईक छोड़कर भाग खड़े हुये।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि बालू लदे चार ट्रैक्टर पर अग्रतर कार्रवाई के लिए एसडीएम को मामला अग्रसारित कर दिया गया है वहीं कोयला लदे बाईक के मामले में जांच कर पुलिसिया कार्रवाई की जा रही है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories