TOP BANNER
Sponsored

दिव्यांग जांच शिविर का हुआ आयोजन, ब्रेलकिट और रोलेटर का किया गया वितरण

गावां : प्रखंड संसाधन केंद्र में शनिवार को समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें तीन साल से 18 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया। शिविर में मुख्य रूप से बीईईओ प्रभाकर कुमार, बीपीओ गंगाधर पांडेय, स्वास्थ्य विशेषज्ञ टीम में नवदिता पुष्टि, डॉ दीपक जैना

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 23, 2021 Oct 23 58 Views
Share

गावां : प्रखंड संसाधन केंद्र में शनिवार को समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें तीन साल से 18 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया। शिविर में मुख्य रूप से बीईईओ प्रभाकर कुमार, बीपीओ गंगाधर पांडेय, स्वास्थ्य विशेषज्ञ टीम में नवदिता पुष्टि, डॉ दीपक जैना और शिवली मुखर्जी शामिल थीं। .

 

इस दौरान शिविर में पूर्व से जांच में योग्य पाए गए बच्चों के बीच रोलेटर, ब्रेलकिट एवं ट्राय साइकिल का वितरण किया गया। उक्त जांच शिविर में 133 बच्चों का दिव्यंगता का जांच किया गया। बीपीओ गंगाधर पांडेय ने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रखंड में संचालित सभी विद्यालय के दिव्यांग बच्चों का जांच किया गया है। जांच के दौरान बच्चे किस प्रकार के दिव्यांग यह भी विशेषज्ञों द्वारा देखा गया है। ताकि बाद में उन्हें चलने के लिए आवश्यक सामग्री दिया जा सके।

डॉ नवदिता पुष्टि ने कहा कि नेत्रहीन, हाथ, पैर कान से दिव्यांग बच्चों का जांच किया गया है। जांच के बाद योग्य पाए जाने पर उन्हें ट्राय साइकिल, व्हील चेयर, रोलेटर, ब्रेलकिट आदि दिया जाएगा।
मौके पर लेखापाल बाबूलाल दास, सीआरपी संतोष कुमार, जनार्दन साहा, अजय पंडित, राहुल कुमार गुप्ता, सरयू पासवान, अनिल यादव, संतोष सिन्हा, राजू पांडेय, बीरेंद्र स्वर्णकार समेत कई उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories