TOP BANNER
Sponsored

अवैध बालू उठाव पर जिला खनन टास्क फोर्स की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर जब्त

गिरिडीह : अवैध रूप से बालू उठाव रोकने के लिए गठित जिला खनन टास्क फोर्स के द्वारा इन दिनों जिलेभर में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार की सुबह टीम के द्वारा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित कोल्हरिया और कोरबेड़ा में आभियान चलाकर बराकर नदी घाट से 5 बालू लोड ट्रैक्टर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 4, 2022 Jun 4 51 Views
Share

गिरिडीह : अवैध रूप से बालू उठाव रोकने के लिए गठित जिला खनन टास्क फोर्स के द्वारा इन दिनों जिलेभर में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार की सुबह टीम के द्वारा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित कोल्हरिया और कोरबेड़ा में आभियान चलाकर बराकर नदी घाट से 5 बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त किया गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान धंधेबाज मौके से फरार हो गए।

बता दें कि इससे पूर्व टीम ने ताराटांड़ के बदगुंदा में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर अवैध बालू को जब्त किया था। वहीं आज मुफ्फसिल इलाके में अभियान चलाया गया है।

छापेमारी दल में एएसपी हरीश बिन जामा, एसडीएम विशालदीप खलको, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय कुमार राम समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे।

MIDDLE
Sponsored

https://fb.watch/dpU6ywOphL/

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories