TOP BANNER
Sponsored

मर्ज हो चुके विद्यालय भवन को ग्राम पंचायत को सौंपने की मांग।

गावां : गावां प्रखंड स्थित माल्डा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरी मर्ज होने के बाद ग्रामीणों ने इसे ग्राम पंचायत को सौपने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के मर्ज होने के बाद विद्यालय पर एक व्यक्ति के द्वारा कब्जा कर परिसर का अपयोग अपने निजी कार्य में लाया जा

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Apr 1, 2022 Apr 1 42 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड स्थित माल्डा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरी मर्ज होने के बाद ग्रामीणों ने इसे ग्राम पंचायत को सौपने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के मर्ज होने के बाद विद्यालय पर एक व्यक्ति के द्वारा कब्जा कर परिसर का अपयोग अपने निजी कार्य में लाया जा रहा है।
मामले को ले शुक्रवार को समाजसेवी सुरेश यादव की अध्यक्षता में ग्राम स्तरीय बैठक का आयोजन कर विद्यालय भवन को अतिक्रमण से मुक्त करवाने की गुहार लगाई गई।
मालडा मुखिया प्रतिनिधि दिनेश पांडेय ने कहा कि विद्यालय भवन किसी की व्यक्तिगत सम्पत्ति नहीं होती 1959 में यह जमीन विद्यालय भवन बनाने हेतू दान की जा चुकी है। विद्यालय मर्ज होने के बाद इस भवन का उपयोग सामाजिक कार्यों हेतू किया जा सकता है।
वरिष्ठ नागरिक परमेश्वर महतो ने बताया कि 1959 में भूमिदान के बाद इस विद्यालय की नींव रखी गई, उस दौरान हम लोगों ने मिट्टी का दिवाल खड़ा किया,शुरुवाती दौर में खपरैल के घरों में इस स्कूल को शुरू किया गया।बाद में विभाग द्वारा भवन का निर्माण भी करवाया गया।
2014 में इस विद्यालय को मर्ज कर दिया गया कुछ समय बाद एक व्यक्ति ने इसे अपनी जमीन बताते हुए विद्यालय भवन को हड़पने की रणनीति बनाई , स्कूल में ताला बंद कर दिया जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीण सुरेश यादव ने कहा कि इस मुद्दे को ग्रामीणों द्वारा अंचल अधिकारी,प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और थाना प्रभारी तक उठाया जा चुका है बाबजूद कोई पहल नहीं हो पाया है।
बैठक मे यह निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधि मंडल जिला उपायुक्त महोदय से मुलाकात कर स्कूल भवन की चाभी ग्राम पंचायत को सौंपने का आग्रह करेगी ताकि इस भवन को अतिक्रमण होने से रोका जा सके।
ग्राम स्तरीय बैठक में प्रमुख रूप से मुखिया प्रतिनिधि दिनेश पाण्डेय,परमेश्वर महतो,सुरेश यादव,राजू कुमार,कैलाश कुमार,रामविलास कुमार,हरि ठाकुर,संजीत यादव,अरविंद यादव,काशी यादव,परेश यादव, मीना देवी, संजु देवी,सावित्री देवी, मुनिया देवी,सारो देवी,अदरी देवी, शांति देवी,अनीता देवी,सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी,श्रीराम कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
चित्र परिचयः बैठक में उपस्थित ग्रामीण

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories