TOP BANNER
Sponsored

1932 के खतियान पर स्थानीय नीति और नियोजित नीति बनाने की मांग, जनसभा का किया आयोजन

गिरिडीह : झारखंडी भाषा – खतियानी संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को गिरिडीह के बिरसा चौक में एक जनसभा का आयोजन किया गया. इस जनसभा में गिरिडीह के युवाओं ने भाग लिया .सभी युवा सबसे पहले आम बागान में एकजुट होकर रैली की शक्ल में बिरसा चौक पहुंचे. इसके बाद सभी लोगों ने भगवान

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 13, 2022 Mar 13 47 Views
Share

गिरिडीह : झारखंडी भाषा – खतियानी संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को गिरिडीह के बिरसा चौक में एक जनसभा का आयोजन किया गया. इस जनसभा में गिरिडीह के युवाओं ने भाग लिया .सभी युवा सबसे पहले आम बागान में एकजुट होकर रैली की शक्ल में बिरसा चौक पहुंचे. इसके बाद सभी लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अपने-अपने विचार व्यक्त किये.

इस दौरान सभी लोगों ने झारखंड सरकार से एक स्वर में 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति और नियोजित नीति बनाने की मांग की. युवाओं ने बताया कि अभी खतियान लागू करने को लेकर पूरे झारखंड में आंदोलन किया जा रहा है. जिसमें गिरिडीह के युवा और आम जन अपना योगदान देने में पीछे नहीं हटेंगे. कहा कि 21 मार्च को राजभवन घेराव का जो कार्यक्रम मंच के द्वारा आयोजित किया गया है उसमें भी युवा हिस्सा लेंगे.

जनसभा को सफ़ल बनाने में मंजीत शर्मा, सुभाष चौधरी,राज किशोर,अमित यादव, विनोद कुमार, छोटेलाल यादव, सचिन शर्मा, छोटू यादव समेत काफ़ी संख्या में युवा मौजूद थे.

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories