TOP BANNER
Sponsored

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में भी अनाज का चढ़ावा ले रहे हैं डीलर, कार्डधारियों ने जताई आपत्ति

गिरिडीह : गावां प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में इनदिनों डीलरों द्वारा राशन कटौती का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर इस मिनी लॉकडाउन में डीलरों की मनमानी और बढ़ जाती है। जबकि इसकी जानकारी एमओ से लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी तक को है। लेकिन हर बार कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की कलम

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 17, 2021 May 17 48 Views
Share

गिरिडीह : गावां प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में इनदिनों डीलरों द्वारा राशन कटौती का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर इस मिनी लॉकडाउन में डीलरों की मनमानी और बढ़ जाती है। जबकि इसकी जानकारी एमओ से लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी तक को है। लेकिन हर बार कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की कलम शिथिल पड़ जाती है। पूर्व में भी अनाज कटौती और कुछ लाभुकों के कार्ड पर डीलरों द्वारा हक मारने एवं कार्ड बनाने के एवज में अवैध वसूली का मामला सामने आया था। लेकिन कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति कर पल्ला झाड़ लिया गया था।

सोमवार को भी इसी तरह के मामला गावां प्रखंड के महतपुर से सामने आया है। जहां दशरथ चौधरी नामक डीलर द्वारा दर्जनाधिक लाभुकों को दो से चार किलो चावल और गेंहू कम देने पर कार्डधारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है और बीडीओ से जांच की मांग की है।
बताया जाता है कि प्रखंड के महतपुर स्थित पीडीएस संचालक दशरथ चौधरी के पास सोमवार को मनीमहोडर निवासी मो शब्दर, मो मुख्तार, जितेंद्र कुमार, मो इरशाद, मो आफताब समेत दर्जनों लाभुक राशन उठाव के लिए पहुंचे, जहां उन्हें दो से चार किलो चावल और गेंहू कम दिया गया। इसपर लाभुकों ने कड़ी आपत्ति जताई और डीलर से सवाल जवाब करने लगा। लाभुकों का कहना था कि हरेक माह सभी कार्डधारियों को दो से चार किलो कम अनाज दिया जाता है। इसपर जब वे लोग विरोध करते हैं तो कार्ड निरस्त करने की धमकी दिया जाता है।

डीलर कहता है कि ऊपर से ही अनाज कम मिलता है तो हम क्या करें। इससे वितरण के दौरान उन्हें अनाज में कटौती करना पड़ता है। हालांकि अनाज कटौती का मामला सिर्फ महतपुर का ही नहीं, बल्कि प्रखंड के सभी 17 पंचायतों में है। फर्क इतना है कि कुछ पंचायतों में दो किलो कटौती किया जाता है तो कहीं आधा से एक किलो का चढ़ावा लिया जाता है।

MIDDLE
Sponsored

गोदाम से ही अनाज मिलता है कम : डीलर

इधर, प्रखंड के कुछ डीलरों ने नाम नहीं छापने पर बताया कि उन्हें गोदाम से ही अनाज कम दिया जाता है। हरेक बोरा में तीन से चार किलो अनाज कम रहता है। इससे वे सभी डीलर लाभुकों के पूरा वजन नहीं दे पाते हैं। इसकी जब वे अधिकारी के पास शिकायत भी करते हैं तो उल्टा उन्हें ही डांट फटकार विभागीय कार्रवाई की हवाला देकर भगा दिया जाता है।

मामला आया है संज्ञान में : एमओ

MIDDLE
Sponsored

प्रभारी एमओ प्रदीप राम ने कहा कि सोशल मीडिया से अनाज कटौती का मामला सामने आया है। उक्त डीलर को कड़ी फटकार लगाई गई है और उसे सभी लाभुकों के बीच पूरा राशन वितरण करने का निर्देश दिया गया है। जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

लिखित शिकायत पर होगी कार्रवाई : बीडीओ

अनाज कटौती को लेकर किसी लाभुक के द्वारा लिखित शिकायत नहीं की गई है। यदि डीलर के द्वारा अनाज कम दिया जा रहा है तो लाभुक लिखित शिकायत करें। जांच के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में भी अनाज कटौती के मामले में कई डीलरों पर कार्रवाई की गई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories