TOP BANNER
Sponsored

शहर में फर्जी मिनी कॉल सेंटर स्थापित कर ठगी कर रहे थे साइबर अपराधी, 9 गिरफ्तार

गिरिडीह : साइबर अपराध के रोकथाम में जुटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने साइबर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते 9 शातिरों को दबोचा है। सोमवार को पपरवाटांड़ स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि साइबर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 9, 2023 Oct 9 39 Views
Share

गिरिडीह : साइबर अपराध के रोकथाम में जुटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने साइबर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते 9 शातिरों को दबोचा है। सोमवार को पपरवाटांड़ स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि साइबर अपराधियों का सक्रिय गिरोह शहर में बैठ कर साइबर अपराध को अंजाम देकर लोगों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर रहा है। सूचना पर साइबर पुलिस उपाधीक्षक संदीप सुमन के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जिसके बाद टीम ने पचंबा थाना क्षेत्र स्थित बोड़ो में छापेमारी किया और यहां से 7 साइबर अपराधी पकड़े गए। उन्होंने बताया कि बलदेव यादव के नवनिर्मित मकान में मिनी कॉल सेंटर स्थापित कर साइबर अपराधी लोगों से ठगी कर रहे थे। इस दौरान पूछताछ में साइबर अपराधियों ने अपने 2 और सहयोगियों के बारे में जानकारी दी जिसके बाद उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

 

ठगी के लिए अपनाया था ये रास्ता

एसपी श्री शर्मा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को मातृत्व शिशु योजना का लाभ दिलाने के बहाने और बकाया बिजली बिल रखने वाले उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन काट देने का भय दिखाकर लिंक भेजकर ठगी की जा रही थी।

 

 

इन अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार अपराधियों में जमुआ के बेहराडीह का निलेश कुमार मंडल, करिहारी का मोहन कुमार मंडल, सिहोडीह का रुद्र कुमार, बनहत्ती का महेंद्र सिंह, सोनबाद का मोतीलाल किस्कू, बनियाडीह गांधी नगर का अशोक कुमार, नागेश्वर दास और सोनबाद का महेंद्र मंडल शामिल है।

MIDDLE
Sponsored

इन सामानों की हुई बरामदगी

छापेमारी के दरम्यान पुलिस ने इन साइबर अपराधियों के पास से 16 मोबाइल, 25 सिम कार्ड, 4 एटीएम, 6 पासबुक,2 चेकबुक, 3 क्यू आर कोड, 2 मोटरसाइकिल बरामद किया है।

 

लगाएं जाएंगे जागरूकता संबंधित बैनर

एसपी ने कहा कि साइबर अपराध के रोकथाम के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। साथ ही इसके रोकथाम के लिए जगह- जगह क्या करें और क्या नहीं करें इससे संबंधित बैनर पोस्टर लगाए जायेंगे।

छापेमारी दल में ये थे शामिल

छापेमारी टीम में पुलिस उपाधीक्षक साइबर संदीप सुमन, पुलिस निरीक्षक अजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रौशन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुबल कुमार दे, पुलिस अवर निरीक्षक श्याम बाबू राठौर, पुलिस अवर निरीक्षक सरोज कुमार मण्डल, सहायक अवर निरीक्षक संजय मुखियार, आरक्षी साकेत वर्मा, जितेन्द्रनाथ महतो, सौरभ सुमन, सुरेश यादव, आशुतोश कुमार रंजन शामिल थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories