TOP BANNER
Sponsored

कांग्रेस पार्टी का वनभोज सह कार्यकर्त्ता मिलन समारोह का हुआ आयोजन, पार्टी के कई चेहरे रहे नदारद

गिरिडीह : जिला कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह के द्वारा मंगलवार को वनखंजो पहाड़ी के पास वनभोज सह कार्यकर्त्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया. आयोजन में विभिन्न प्रखंडों से कई कार्यकर्त्ता पहुंचे और वनभोज का लुत्फ़ उठाया. वहीं इस दौरान पार्टी को पूरे जिले में मजबूत और सशक्त बनाने पर चर्चा की गयी. इस

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 10, 2023 Jan 10 36 Views
Share

गिरिडीह : जिला कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह के द्वारा मंगलवार को वनखंजो पहाड़ी के पास वनभोज सह कार्यकर्त्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया. आयोजन में विभिन्न प्रखंडों से कई कार्यकर्त्ता पहुंचे और वनभोज का लुत्फ़ उठाया. वहीं इस दौरान पार्टी को पूरे जिले में मजबूत और सशक्त बनाने पर चर्चा की गयी.

इस बाबत जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि नए वर्ष के अवसर पर वनभोज सह कार्यकर्त्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया है. इस दौरान हाथ जोड़ों अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर पार्टी के हाथ को मजबूत करने का निर्णय लिया. बताया कि सम्मलेन के दौरान पार्टी की पुरानी साख़ को वापस लाने का संकल्प कार्यकर्त्ताओं ने लिया है.

इधर कार्य्रकम में एक तरफ जहां जिलाध्यक्ष कांग्रेस के हाथ को मजबूत करने की बात कह रहे हैं. वहीं इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कई प्रमुख चेहरे इस वनभोज कार्यक्रम से नदारद दिखे. इस संबंध में जब हमारी टीम ने जब कुछ कांग्रेसी नेताओं से संपर्क किया तो वे गोल मटोल जवाब देते दिखे. कई ने सूचना तक नहीं होने की बात कही. नेताओं द्वारा दूरभाष पर मिली प्रतिक्रिया से यह साफ पता चलता है कि पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. जिलाध्यक्ष के चयन के बाद से पार्टी अलग अलग खेमो में बंटी नज़र आ रही है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories