TOP BANNER
Sponsored

प्राईवेट शिक्षक संघ की बैठक में समिति का हुआ गठन, नारायण बने अध्यक्ष

गिरिडीह : गावां प्रखंड स्थित जेपी मेमोरियल हाई स्कूल माल्डा में झारखंड प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के बैनर तले प्रखंड के सभी प्राईवेट विद्यालयों के प्राचार्यों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक पर प्रखंड स्तरीय समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मती से नारायण पांडेय को अध्यक्ष, विनोद पांडेय को उपाध्यक्ष,समशीर आलम को सचिव, रणवीर

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jan 27, 2022 Jan 27 47 Views
Share

गिरिडीह : गावां प्रखंड स्थित जेपी मेमोरियल हाई स्कूल माल्डा में झारखंड प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के बैनर तले प्रखंड के सभी प्राईवेट विद्यालयों के प्राचार्यों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक पर प्रखंड स्तरीय समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मती से नारायण पांडेय को अध्यक्ष, विनोद पांडेय को उपाध्यक्ष,समशीर आलम को सचिव, रणवीर कुमार को सह सचिव, मुकेश कुमार चौधरी को कोषाध्यक्ष अरूण कुमार को परामर्शदात्री एवम मुजाहिद अली को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा भारती गुप्ता, अर्चना कुमारी एवम सोनी कुमारी समेत सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को समिति का पदेन सदस्य बनाया गया।
बैठक में प्रखंड में संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा किया गया। तय किया गया कि यदि 01 फरवरी के बाद विद्यालय को खोलने की अनुमती सरकार नहीं देती है तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में हाट बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। सभी प्रतिष्ठान खुले हैं लेकिन सरकार केवल विद्यालयों को बंद रखकर बच्चों को शिक्षा से दूर कर रही है। जिसका विरोध किया जायेगा।
बैठक में सुभाष कुमार,संतोष कुमार पंडित,जितेन्द्र सिंह,सुरेश कुमार,अक्षय कुमार, रामप्रवेश पासवान, सुमंत कुमार, यशवंत साव,प्रभात कुमार चौधरी,अभिजित गुप्ता,दिनेश कुमार दास,अभिलेश कुमार अभिषेक कुमार समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories