TOP BANNER
Sponsored

झारखंड में अगले 4 दिनों तक चलेगी शीतलहर

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में ठंड में लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है. तेज हवा के कारण शीतलहरी भी तेज हाे गयी है. राज्य के कई जिलों में न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. कोयलांचल क्षेत्र में भी पिछले दो दिनों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है. राष्ट्रीय मौसम

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 28, 2022 Jan 28 21 Views
Share

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में ठंड में लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है. तेज हवा के कारण शीतलहरी भी तेज हाे गयी है. राज्य के कई जिलों में न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. कोयलांचल क्षेत्र में भी पिछले दो दिनों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है. राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड में 15 फरवरी के बाद से लोगों को ठंड से पूरी तरह से निजात मिलने की संभावना है.

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक पूरे झारखंड में शीतलहरी चलने का अनुमान लगाया है. वहीं, उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर झारखंड में भी पड़ सकता है. एक फरवरी से मौसम में फिर बदलाव की संभावना है. आकाश में बादल छाये रहने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, राज्य के दक्षिणी हिस्से में अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. वहीं, सुबह में कोहरा व धुंध छाये रहेंगे.

इन जिलों का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा
मौसम विभाग ने 29 जनवरी, 2022 को राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जतायी है. इसके तहत रांची के अलावा खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है. इसके अलावा पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा जिले में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories