TOP BANNER
Sponsored

तीसरी लहर को ले सफाईकर्मी को किया गया प्रशिक्षित

गावां : गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में कोरोना के संभावित तीसरी लहर को ले बायो मेडिकल मैनेजमेंट के तहत सभी सफाईकर्मी को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मुख्य रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार उपस्थित थे। प्रशिक्षण में सफाई कर्मी को स्वच्छता और पेयजल की विशेषताओं पर विशेष ध्यान केंद्रित

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 17, 2021 Jul 17 36 Views
Share

गावां : गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में कोरोना के संभावित तीसरी लहर को ले बायो मेडिकल मैनेजमेंट के तहत सभी सफाईकर्मी को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मुख्य रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार उपस्थित थे। प्रशिक्षण में सफाई कर्मी को स्वच्छता और पेयजल की विशेषताओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि कोरोना के तीसरी लहर के संकेत को लेकर अभी से ही सभी सफाईकर्मी को प्रशिक्षित किया जा रहा है। सफाईकर्मी को अस्पताल के रखरखाव, पेयजल एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने हेतु प्रशिक्षण दिया गया है। ताकि तीसरी लहर पर काबू पाया जा सके। उन्होंने कोविड केयर अस्पताल में समुचित संसाधनों को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

मौके पर गजाधर प्रसाद सिंह, बबलू कुमार, दीपक कुमार, रीना देवी, रवीना देवी, सावित्री देवी, अनिता देवी, पंकज कुमार सिंह समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories