TOP BANNER
Sponsored

अनियंत्रित होकर पेड़ से टक्कर के बाद पलटी कार, सीआरपीएफ जवान समेत 2 की मौत

4 लोग घायल, एक की स्थिती गंभीर बगोदर : थाना क्षेत्र स्थित बगोदर – सरिया मुख्य मार्ग के ढिबरा में शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान समेत 2 लोगों की मौत हो गई। मृतक जवान अरुण कुमार था जो कि रांची में कूक के पद पर कार्यरत था। वहीं दूसरा मृतक छोटी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 13, 2022 May 13 39 Views
Share

4 लोग घायल, एक की स्थिती गंभीर

बगोदर : थाना क्षेत्र स्थित बगोदर – सरिया मुख्य मार्ग के ढिबरा में शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान समेत 2 लोगों की मौत हो गई। मृतक जवान अरुण कुमार था जो कि रांची में कूक के पद पर कार्यरत था। वहीं दूसरा मृतक छोटी कुमार था। इस घटना में 4 लोग घायल भी हैं। जिसमें एक की स्थिती गंभीर बताई जा रही है। घायलों में राजेश कुमार, निर्मल कुमार, सुजीत कुमार व रामप्रवेश कुमार शामिल है। 

कैसे हुई घटना 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक व घायल हजारीबाग जिले के बरकट्टा स्थित मासीपीढ़ी के रहने वाले थे। वे सभी बगोदर के अटका में अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आए थे। यहां से सभी एक कार में सवार होकर खोरीमहुआ स्थित एक गांव बारात गए थे। वहां से लौटने के दौरान कार अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर टक्कर के बाद पलट गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बगोदर सीएचसी पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हजारीबाग रेफर कर दिया गया है।वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। 

https://fb.watch/cYPrYf_uLw/

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories