AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सालियों को प्रताड़ित करने वाला जीजा गया जेल

गावां : गावां थाना क्षेत्र स्थित पिहरा पश्चिमी पंचायत निमाडीह गांव में जीजा द्वारा अपने दो सालियों को प्रताड़ित व मारपीट करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। चक निवासी नवीन यादव के द्वारा अपने नाबालिग सालियों दस वर्षीय पम्मी एवं आठ वर्षीय रुनीता के साथ बेहरमी से मारपीट किए जाने का मामला

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 12, 2021 Jul 12 43 Views
Share

गावां : गावां थाना क्षेत्र स्थित पिहरा पश्चिमी पंचायत निमाडीह गांव में जीजा द्वारा अपने दो सालियों को प्रताड़ित व मारपीट करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। चक निवासी नवीन यादव के द्वारा अपने नाबालिग सालियों दस वर्षीय पम्मी एवं आठ वर्षीय रुनीता के साथ बेहरमी से मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया था।

मामले को ले नाबालिग के मामा जगदीशपुर निवासी दरोगी प्रसाद के द्वारा गावां थाना में आवेदन देकर जीजा नवीन यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। सोमवार को आरोपी नवीन यादव को पुलिस ने जेल भेज दिया। उक्त संबंध में थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर गावां थाना में 75/21 दफा 323, 504 भादवी एवं 12 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories