TOP BANNER
Sponsored

बीडीओ ने योजनाओं में गति लाने को लेकर की समीक्षात्मक बैठक

गावां : गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को योजनाओं में गति लाने को लेकर प्रभारी बीडीओ रामगोपाल पांडेय के अध्यक्षता में सप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, मनरेगा व 15 वें वित्त से संबंधित योजनओं की समीक्षा की गई। वहीं लाभुकों के लंबित आवेदनों पर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Oct 20, 2021 Oct 20 37 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को योजनाओं में गति लाने को लेकर प्रभारी बीडीओ रामगोपाल पांडेय के अध्यक्षता में सप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, मनरेगा व 15 वें वित्त से संबंधित योजनओं की समीक्षा की गई। वहीं लाभुकों के लंबित आवेदनों पर शीघ्र ही पहल करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में 2021-22 के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्धारित कार्य को दो से तीन दिनों के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ रामगोपाल पांडेय ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर बूथ सत्यापन करने का विभागीय निर्देश प्राप्त हुआ है। सभी संबंधित कर्मचारियों को बूथ सत्यापन कर प्रतिवेदन देने को कहा गया है।

कहा कि मनरेगा योजना में मजदूर बजट को पूरा करने का सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया है। साथ ही कनीय व सहायक अभियंता को पेंडिंग एमबी को जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया गया है। वहीँ पशुधन योजना के तहत लोगो को लाभ मिले इसे लेकर गावां प्रमुख ललिता देवी के साथ बैठक किया गया।
मौके पर, उपप्रमुख नवीन कुमार, , राकेश कुमार, सुनील कुमार, राकेश कुमार, बिनोद राय, राजू रजक, नवलेश कुमार, बीपीओ अजीत चौधरी, बीपीआरओ संजय कुमार, लियाेपोल सोरेन, सैमुएल मुर्मू, विनोद यादव, बसंत कुमार, अशोक कुमार, नीतीश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories