Live : Press Conference by Finance Minister Nirmala Sitharaman
https://www.facebook.com/adminsamridhnews/videos/1684797665004289/
गिरिडीह : बुधवार की देर शाम धनबाद पीएमसीएच से आई रिपोर्ट में जिले में 4 पॉजिटिव मरीज मिलें हैं। जिसमें … Read more
गिरिडीह : जिले से बुधवार को 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। चारों पॉजिटिव मरीज प्रवासी मजदूर … Read more
सरिया(गिरिडीह) : ज़िले के सरिया प्रखंड में सरिया कॉलेज के पास बनाए गए चेकपोस्ट पर बुधवार को एक पेपर में … Read more
https://www.facebook.com/adminsamridhnews/videos/1684797665004289/
DESK : कोरोना से मुकाबला करते हुए दुनिया को 4 महीने से ज्यादा हो गए, एक वायरस ने दुनिया को तहस-नहस कर दिया, कोरोना संकट के सामने थकना, हारना, झुकना मंजूर नहीं ये बातें मंगलवार को पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कही. उन्होंने कहा कि जब कोरोना संकट शुरु हुआ, तब भारत में एक भी पीपीई (PPE) किट नहीं बनती थी. एन-95 मास्क का भारत में नाममात्र उत्पादन होता था. आज स्थिति ये है कि भारत में ही हर रोज 2 लाख PPE और 2 लाख एन-95 मास्क बनाए जा रहे हैं.
कहा कि दुनिया को विश्वास होने लगा है कि भारत बहुत अच्छा कर सकता है, मानव जाति के कल्याण के लिए बहुत कुछ अच्छा दे सकता है. सवाल यह है कि आखिर कैसे? इस सवाल का भी उत्तर है- 130 करोड़ देशवासियों का आत्मनिर्भर भारत का संकल्प.
आज हमारे पास साधन हैं, हमारे पास सामर्थ्य है, हमारे पास दुनिया का सबसे बेहतरीन टैलेंट है, हम सबसे अच्छे प्रोडक्ट बनाएंगे, अपनी गुणवत्ता और बेहतर करेंगे, सप्लाई चेन को और आधुनिक बनाएंगे, ये हम कर सकते हैं और हम जरूर करेंगे.
उन्होंने कहा कि हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं, जो रिजर्व बैंक के फैसले थे, और आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है.
ये पैकेज भारत की GDP का करीब-करीब 10 प्रतिशत है.कोरोना संकट का सामना करते हुए, नए संकल्प के साथ मैं आज 20 लाख करोड़ रुपये का एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा कर रहा हूं. ये आर्थिक पैकेज, ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा.
ये आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक के लिए है, देश के उस किसान के लिए है जो हर स्थिति, हर मौसम में देशवासियों के लिए दिन रात परिश्रम कर रहा है. ये आर्थिक पैकेज हमारे देश के मध्यम वर्ग के लिए है, जो ईमानदारी से टैक्स देता है, देश के विकास में अपना योगदान देता है.ये आर्थिक पैकेज हमारे कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, हमारे लघु-मंझोले उद्योग, हमारे MSME के लिए है, जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है,जो आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का मजबूत आधार है.
पीएम ने कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण, लॉकडाउन 4, पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा। राज्यों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं, उनके आधार पर लॉकडाउन 4 से जुड़ी जानकारी भी आपको 18 मई से पहले दी जाएगी.
https://www.facebook.com/adminsamridhnews/videos/522510218446134/
बगोदर : लॉकडाऊन को लेकर मुंबई से लौट रहे प्रवासी मजदूरों से भरी एक टेम्पो नागपुर हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो … Read more
गिरिडीह : जिले के गांडेय प्रखंड के कारिपहरी गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज के पुष्टि होते ही प्रशासनिक महकमा एलर्ट हो गया है। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी सुरेंद्र झा, एसडीएम प्रेरणा दीक्षित समेत चिकित्सा कर्मी व पदाधिकारी मंगलवार की दोपहर गांव पहुंचे और इलाके का जायज़ा लिया।
मौके पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि पॉजिटिव मरीज को आइसोलेशन सेंटर भेज दिया गया है। वहीं गांव को सील कर धारा 144 के तहत कर्फ्यू घोषित किया है। इसके साथ ही सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया है। उपायुक्त ने सभी से ऐहतियात बरतने की अपील की है। बता दें कि जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 5 हो गई है। वहीं इस संक्रमण से एक महिला मरीज ठीक हो चुकी है।
गिरिडीह : जिले के गांडेय प्रखंड के कारीपहरी से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। वहीं राज्य में … Read more
जमुआ के चनमनों का है पॉजिटिव मरीज गिरिडीह : जिला के जमुआ प्रखंड के चनमनों में एक में कोरोना … Read more