AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तुरूकडीहा में तालाब भर जाने से ग्रामीणों में आक्रोश,जिला प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

गिरिडीह : प्रखंड के तुरुकडीहा में गुप्ता जी तालाब को भर रहे हैं यह गुप्ता जी कौन हैं फिलहाल कहना मुश्किल है,लेकिन तुरुकडीहा में डंपर और जेसीबी एक तालाब को फैक्टरियों से निकलने वाले वेस्ट मटेरियल से भरने में दिन-रात जुटे हैं, ग्रामीण बेबस और लाचार है, शासन प्रशासन भी इस और ध्यान नहीं दे

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 14, 2021 Jul 14 31 Views
Share

गिरिडीह : प्रखंड के तुरुकडीहा में गुप्ता जी तालाब को भर रहे हैं यह गुप्ता जी कौन हैं फिलहाल कहना मुश्किल है,लेकिन तुरुकडीहा में डंपर और जेसीबी एक तालाब को फैक्टरियों से निकलने वाले वेस्ट मटेरियल से भरने में दिन-रात जुटे हैं, ग्रामीण बेबस और लाचार है, शासन प्रशासन भी इस और ध्यान नहीं दे रहा है।जल स्रोतों को इस दर्दनाक तरीके से भरे जाने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है,बरसों से स्थानीय लोग इस तालाब का उपयोग करते आ रहे हैं, ग्रामीण इलाकों में तलाब का एक अपना अलग महत्व होता है,लोग इसमें स्नान आदि के अलावा जानवरों को भी पानी पिलाते हैं।

ऐसे में तलाब भरे जाने से लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भाकपा माले की टीम भी मौके पर पहुंची और तालाब को भरे जाने पर विरोध प्रकट किया है माले नेता राजेश सिन्हा ने नेतृत्व में सोनू रवानी, मो मजबूल,पवन दास,मो इन्तकाब मो आजाद, उज्जवल साव आदि लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल तलाब को भरने वालों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories