TOP BANNER
Sponsored

गावां खेल मैदान में असामाजिक तत्वों द्वारा शराब के कांच की बोतल फेंकने से खिलाड़ियों में रोष

थानेदार से कार्रवाई की मांग गावां : खेल मैदान में गुरुवार मो खेलने के दौरान गावां निवासी राजू तुरी के 11 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार शराब की बोतल से कट कर जख्मी हो गया। घटना के बाद खिलाड़ियों ने घायल बच्चा को अस्पताल लाकर प्राथमिक उपचार कराया। बाद में सभी खिलाड़ीयों ने गावां थाना में

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 7, 2021 Oct 7 34 Views
Share

थानेदार से कार्रवाई की मांग

गावां : खेल मैदान में गुरुवार मो खेलने के दौरान गावां निवासी राजू तुरी के 11 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार शराब की बोतल से कट कर जख्मी हो गया। घटना के बाद खिलाड़ियों ने घायल बच्चा को अस्पताल लाकर प्राथमिक उपचार कराया। बाद में सभी खिलाड़ीयों ने गावां थाना में हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।

खिलाड़ी जीतू सिंह ने कहा की भारी मात्रा में असामजिक तत्व व शराबियों के द्वारा शराब पीकर शराब की बोतलें खेल मैदान में फोड़ दिया जा रहा है जिससे यहां खेलने आ रहे खिलाड़ी खेलने के दौरान टूटे हुए शराब की बोतलों से जख्मी हो जा रहे हैं। कहा कि इससे पूर्व भी थाना में इसकी शिकायत लिखित आवेदन देकर की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ गया है।

अब हर दिन खेल मैदान में शाम सात बजे के बाद असामाजिक तत्वों और शराबियों का अड्डा बना रहता है। सभी खिलाडियों और ग्रामीणों ने गावां पुलिस से जल्द से जल्द शराबियों और असामजिक तत्वों पर कार्रवाई व पेट्रोलिंग के दौरान शाम सात बजे के बाद खेल मैदान जा कर विशेष नजर रखने की मांग की है, ताकि मैदान में किसी प्रकार का कोई गलत काम नहीं हो सके।

MIDDLE
Sponsored

मौके पर चंदन सिंह, संतोष कुमार, रामदुलार राम, रंजीत चौधरी, राजेश तुरी, विकास शर्मा, दीपक कुमार, सचिन कुमार, शिवम् शिसोदिया, टिंकू खान, बिरजू शर्मा, आकाश कुमार समेत कई खिलाडियों का हस्ताक्षर आवेदन में है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories