TOP BANNER
Sponsored

अखिल भारतीय किसान महासभा ने चलाया सदस्यता अभियान,दर्जनों लोगों ने अन्य दल छोड़ थामा भाकपा माले का दामन

गावां : गावां प्रखंड अंतर्गत जमडार पंचायत में अखिल भारतीय किसान महासभा का सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान में मुख्य रूप से धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुखिया गुंजू एवं संचालन विकास शर्मा नें किया। पूर्व विधायक राजकुमार यादव नें कहा कि विकास के नाम पर मची लूट

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 2, 2021 Dec 2 46 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड अंतर्गत जमडार पंचायत में अखिल भारतीय किसान महासभा का सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान में मुख्य रूप से धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुखिया गुंजू एवं संचालन विकास शर्मा नें किया।

पूर्व विधायक राजकुमार यादव नें कहा कि विकास के नाम पर मची लूट और कमीशनखोरी के खिलाफ एवं स्थाई बीडीओ, सीओ की मांग को लेकर भाकपा माले द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करके गरीब – गुरबों की आवाज़ को बुलंद किया गया। बिजली विभाग के द्वारा गरीबों के ऊपर 25 – 30 हजार रुपये का फर्जी बिजली बिल का चिट्टापुर्जा थामा कर मुकदमा दर्ज किया गया है, जो ग़रीबो के अन्याय है। l 7 दिसंबर को बिजली विभाग के द्वारा कैंप लगाकर ऐसे मामले का निष्पादन किया जाएगा। वहीं राशन, पेंशन और आवास समेत विभिन्न तरह के सवालों से जूझ रही है तो कमोबेश सभी पार्टियों ने इस ओर से मुंह मोड़ रखा है। इसलिए जनता के सामने अब हक-अधिकारों को लेकर संघर्ष के सिवाए कोई विकल्प नहीं बचा है।
मौके पर मो आयूब, मो छोटू,मो नवाब, मो शहबली, मो सलीम, मो सराज, मो खुरबान, मो जिबरेल, मो इसमेल, मो सकील, मो सगीर, मो सुल्तान समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories