TOP BANNER
Sponsored

गावां के चेरवा में अखंड कीर्तन का हुआ समापन

गावां : गावां प्रखंड स्थित सेरुआ पंचायत के चेरवा जमामो मंदिर में आयोजित 12 घंटे का अखंड कीर्तन का समापन शनिवार को पूर्णाहूति के साथ किया गया। आयोजककर्ता प्रसादी पंडित ने बताया कि जमामो माता मंदिर के प्रांगण में गांव के सुख शांति व समृद्धि एवं कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हरेक वर्ष अखंड

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 10, 2021 Jul 10 43 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड स्थित सेरुआ पंचायत के चेरवा जमामो मंदिर में आयोजित 12 घंटे का अखंड कीर्तन का समापन शनिवार को पूर्णाहूति के साथ किया गया। आयोजककर्ता प्रसादी पंडित ने बताया कि जमामो माता मंदिर के प्रांगण में गांव के सुख शांति व समृद्धि एवं कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हरेक वर्ष अखंड कीर्तन भजन का आयोजन किया जाता है। इस बार भी संक्रमण के मद्देनजर कम श्रद्धालुओं के उपस्थिति में की गई। बताया कि कई वर्ष पूर्व यहां डायरिया के प्रकोप से आठ लोगों की मौत हो गई थी और लोग यहां से इधर उधर भागने लगे थे।

उसी समय गांव के लोगों द्वारा विधि विधान से मां जमामो का मंदिर बनाकर मां को स्थापित किया गया था। इसके बाद यहां डायरिया का प्रकोप धीरे धीरे कम हो गया। उसी समय से हर वर्ष क्षेत्र की सुख शांति के लिए यहां अखंड कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। अखंड कीर्तन में कमलेश यादव, विजय राउत, सितेतर यादव, विशेषर यादव, किसुन यादव समेत कई लोगों का अहम योगदान रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories