TOP BANNER
Sponsored

जंगल में पकड़े जाने के बाद पंचायत ने सुनाया शादी का फरमान, फैसला किशोर को गुजरा नागवार, फंदे से झूल दे दी जान

तिसरी: जंगल में पकड़े जाने के बाद नाबालिग किशोर को पंचायत द्वारा शादी करने का फरमान उसे इतना नागवार गुजरा की उसने पेड़ में फंदे से झूल जान दे दी। मामला गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व एक नाबालिग लड़की के साथ वह

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 3, 2023 Aug 3 58 Views
Share

तिसरी: जंगल में पकड़े जाने के बाद नाबालिग किशोर को पंचायत द्वारा शादी करने का फरमान उसे इतना नागवार गुजरा की उसने पेड़ में फंदे से झूल जान दे दी। मामला गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व एक नाबालिग लड़की के साथ वह जंगल में पकड़ा गया था। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने इसका एक वीडियो बना लिया था। इसके बाद लड़की पक्ष के द्वारा लड़के पर शादी का दवाब बनाया जाने लगा। फिर मामला पंचायत में जा पहुंचा जहां विवाह का फरमान सुनाया गया। पंचायत के बाद नाबालिग किशोरी को लड़के पक्ष को सौंप दिया गया। वहीं फैसले से नाबालिग किशोर नाराज था। इसी बीच बुधवार की देर रात उसने घर के कुछ दूर स्थित बेल के पेड़ पर फंदे से झूल जान दे दी। गुरुवार की सुबह शव लटकता देख हो हल्ला हुआ जिसके बाद परिजन को सूचना दी गई। सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतार कर घर ले गए।

इधर घटना की सूचना पाकर तिसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं मुखिया किशोरी साव, भाजपा नेता सह आदिवासी कल्याण समिति के अध्यक्ष सोनू हेंब्रम भी मृतक के घर पहुंचें। इस दौरान परिजन पुलिस को शव सौंपने को तैयार नहीं थे काफी समझाने के बाद भी परिजन नहीं मानें तो लिखित पत्र लेकर पुलिस मौके से चली गई। घटना को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जाता है कि मृतक के पिता की मौत पहले सड़क दुर्घटना में हो चुकी है। घटना से मां का रो- रोकर बुरा हाल है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories