AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अभिव्यक्ति फाउंडेशन ने आयोजित किया पोषण से संबंधित कार्यक्रम

गिरिडीह : बुधवार को अभिव्यक्ति फाउन्डेशन, गिरिडीह के तत्त्वावधान में न्यू बरगण्डा स्थित रामकृष्ण महिला महाविद्यालय के परिसर में जिला समाज कल्याण विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर पोषण से संबन्धित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।   इसके अंतर्गत महाविद्यालय छात्राओं के बीच एक पोषण थीम आधारित चित्रांकन प्रतियोगिता


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : बुधवार को अभिव्यक्ति फाउन्डेशन, गिरिडीह के तत्त्वावधान में न्यू बरगण्डा स्थित रामकृष्ण महिला महाविद्यालय के परिसर में जिला समाज कल्याण विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर पोषण से संबन्धित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

 

इसके अंतर्गत महाविद्यालय छात्राओं के बीच एक पोषण थीम आधारित चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें श्रेष्ठ चित्रांकन हेतु चार प्रतिभागियों को चयनित कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेंब्रोम द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसमें यूनिसेफ़ के जिला समन्वयक श्री अरविंद कुमार द्वारा कुपोषण के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उपस्थित अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिनमें अभिव्यक्ति फाउंडेशन के सचिव कृष्ण कान्त ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए पोषण जागरूकता के मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य अनुज सिन्हा एवं प्रो. संजीव सिन्हा समेत अन्य विभागीय आचार्य गण सम्मिलित थे। इसी कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्राओं द्वारा उच्च पोषण गुणवत्ता युक्त व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गयी, जिसके लिए कुल आठ श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अभिव्यक्ति फाउंडेशन टीम का प्रतिनिधित्व पोषण विशेषज्ञ पामेली गिरि, एवं हिमाद्रि बनर्जी, समेत पोषण-कर्मियों की टीम ने किया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ज्ञातव्य है कि माह में जिला स्तर पर पोषण माह से संबन्धित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं सम्बद्ध सामाजिक संस्थाओं द्वारा विभिन्न स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं, इस क्रम में अभिव्यक्ति फाउंडेशन द्वारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में पोषण के प्रति उनकी अभिरुचि एवं जागरूकता को प्रोत्साहित करने हेतु जिला समाज कल्याण विभाग की सक्रिय सहभागिता से ऐसे कार्यक्रमों को महाविद्यालय स्तर पर आयोजित किया गया है। विदित है कि अभिव्यक्ति फाउंडेशन द्वारा वेल्टहुंगरहिल्फे के सहयोग से जिले के बेंगाबाद तथा गाण्डेय प्रखंडों में पोषण परियोजना के अंतर्गत विगत चार वर्षों से कुपोषण उन्मूलन हेतु सक्रिय एवं सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं, जिन्हें जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा सराहा गया है।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories