AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आजीविका ग्राम संगठन कार्यालय का हुआ उद्घाटन

गावां : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित ग्राम संगठन के कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को प्रखंड के गदर पंचायत अंतर्गत उमवि नावाडीह में किया गया। कार्यालय का उद्घाटन भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य सकलदेव यादव और प्रखंड कमेटी सदस्य अकलेश यादव नें फीता काटकर किया। इस दौरान महिलाओं ने अतिथियों के स्वागत में


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित ग्राम संगठन के कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को प्रखंड के गदर पंचायत अंतर्गत उमवि नावाडीह में किया गया। कार्यालय का उद्घाटन भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य सकलदेव यादव और प्रखंड कमेटी सदस्य अकलेश यादव नें फीता काटकर किया। इस दौरान महिलाओं ने अतिथियों के स्वागत में स्थानीय संसाधनों से तैयार कैप और फूल माला से लोगों का स्वागत किया। जिला कमेटी सदस्य सकलदेव यादव नें कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका महिला ग्राम संगठन से जुड़कर रोजगार करना चाहिए। झारखंड आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी ने इसके लिए बेहतर कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा सामाजिक आर्थिक परिवर्तन ला रहा है। आजीविका मिशन ग्रामीण महिलाओं को तेजी से आत्मनिर्भर बना रहा है। इस दौरान आजीविका महिला ग्राम संगठन में जिला को-ऑर्डिनेटर रामदेव महतो के उपस्थिति में अध्यक्ष के तौर पर विनीता देवी, सचिव किरण देवी, कोषाध्यक्ष रजिया खातून को चयनित किया गया।

मौक़े पर समाजसेवी दिनेश्वर यादव, अनवर आलम, चंदन कुमार, रंजीत कुमार, पिंटू कुमार, मनीष कुमार, राकेश कुमार समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories