TOP BANNER
Sponsored

सड़क हादसे में मछली बेचने वाले युवक की हुई मौत,ऑक्सीजन सिलेंडर लदे पिकअप ने युवक को मारी टक्कर

गिरिडीह: पचम्बा थाना के गिरिडीह चितडीह मुख्य मार्ग रजपुरा के पास मंगलवार की सुबह ऑक्सीजन लदे तेज रफ्तार पिकअप ने मछली बेचने वाले युवक को को जोरदार टक्कर मार दी.घटना में मछली बेचने वाले युवक की मौके पर मौत हो गई.मृतक गिरजा साईकिल से घूम घूम कर मछली बेचने का काम करता था।मंगलवार को सुबह

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 11, 2021 May 11 36 Views
Share

गिरिडीह: पचम्बा थाना के गिरिडीह चितडीह मुख्य मार्ग रजपुरा के पास मंगलवार की सुबह ऑक्सीजन लदे तेज रफ्तार पिकअप ने मछली बेचने वाले युवक को को जोरदार टक्कर मार दी.घटना में मछली बेचने वाले युवक की मौके पर मौत हो गई.मृतक गिरजा साईकिल से घूम घूम कर मछली बेचने का काम करता था।मंगलवार को सुबह मछली ले कर निकला था तभी तेज रफ्तार पिकअप वहान ने टक्कर मार दी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी और लोगों ने सड़क जाम कर मृतक के परिवार वालों के लिए मुआवजा की मांग भी की.घटना की सूचना मिलते ही पचम्बा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, उमेश सिंह अपने दलबल के साथ घटना स्थल पहुंच कर सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया.लेकिन लोग नहीं मान रहे थे,बाद में स्थानीय मुखिया निर्मल वर्मा की मौजूदगी में लोगों को समझाया गया.

बताया गया कि ऑक्सीजन लदे पिकअप का ड्राइवर लापरवाही से वाहन चला रहा था और काफी तेज रफ्तार में था।वहान ने गिरजा टक्कर मार दी और लगभग 400 मीटर तक मृतक को घसीटते हुए वाहन ले गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है वही वाहन को भी जप्त कर लिया है

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories