AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

चचेरी दादी की अंतिम संस्कार में शामिल होकर बराकर नदी में नहा रहा था किशोर, डूबने से हुई मौत

परिजनों में मातम गिरिडीह : बराकर नदी घाट पर अपनी चचेरी दादी के अंतिम संस्कार में गए एक किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई. मृतक मुफ्फसिल थाना इलाके के बदडीहा के रिंकू विश्वकर्मा का पुत्र शिवम विश्वकर्मा था. घटना को लेकर बताया जाता है कि चचेरी दादी के निधन के बाद सभी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

परिजनों में मातम

गिरिडीह : बराकर नदी घाट पर अपनी चचेरी दादी के अंतिम संस्कार में गए एक किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई. मृतक मुफ्फसिल थाना इलाके के बदडीहा के रिंकू विश्वकर्मा का पुत्र शिवम विश्वकर्मा था. घटना को लेकर बताया जाता है कि चचेरी दादी के निधन के बाद सभी दाह संस्कार के लिए बराकर पहुंचें थे. जहां मुखाग्नि के बाद सभी स्नान कर रहे थे. इसी दौरान शिवम चेकडैम के पास नदी की तेज धार से बनें गड्ढे में फंस गया और फिर बाहर नहीं निकल सका. इस दौरान चीख पुकार मची मौके पर मौजूद लोगों ने काफी प्रयास किया मगर उसे बाहर नहीं निकाला जा सका.

घटना की सूचना पर मुफ्फसिल व पीरटांड़ थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची. इस दौरान कड़ी मशक्कत कर उसे नदी से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल लेकर आया गया. मगर तबतक देर हो चुकी थी सदर अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना से परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि वह एकलौता पुत्र था.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories