TOP BANNER
Sponsored

रेलवे ट्रैक पर संदेहास्पद स्थिति में मिला युवक का शव, काम के लिए जा रहा था दिल्ली

तिसरी : बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन स्थित पटरी के पास रेलवे पुलिस ने संदेहास्पद स्थिति में ट्रेन से कटा हुआ एक युवक का शव बरामद किया है। शव की पहचान तिसरी प्रखंड के लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के पनियाय गांव निवासी सुकरा किस्कू के 24 वर्षीय पुत्र अनिल किस्कू के रूप में की गई

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 26, 2025 Feb 26 50 Views
Share

तिसरी : बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन स्थित पटरी के पास रेलवे पुलिस ने संदेहास्पद स्थिति में ट्रेन से कटा हुआ एक युवक का शव बरामद किया है। शव की पहचान तिसरी प्रखंड के लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के पनियाय गांव निवासी सुकरा किस्कू के 24 वर्षीय पुत्र अनिल किस्कू के रूप में की गई है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि अनिल किस्कू की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है।

 

मिली जानकारी के अनुसार अनिल किस्कू एक प्रवासी मजदूर था वह दिल्ली में मजदूरी का काम करता था। कुछ दिनों पहले वह पनियाय स्थित अपना घर आया हुआ था। काम पूरा होने के बाद मंगलवार को अनिल ट्रेन से पुनः दिल्ली जा रहा था, लेकिन वह दिल्ली नहीं पहुंच सका। रास्ते में ही उसकी संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है।

परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह सासाराम की पुलिस ने फोन किया कि अनिल किस्कू की ट्रेन से कटने से मौत हो गई है। अभी उसका शव सासाराम अस्पताल में है। साथ ही ट्रेन से कटी अनिल की दो तस्वीर भी पुलिस ने भेजा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही अनिल की पत्नी,मां व अन्य परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे,वहीं गांव में मातम पसर गया। इस दौरान अनिल की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजन और गांव के कुछ लोग अनिल के शव को लाने के लिए सासाराम के लिए रवाना हो गए हैं।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories