AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

DGP ने कहा ट्रक से उतारते समय चुराए गए थे प्रश्न पत्र, फिर फोटोकॉपी कर किया गया वायरल

समृद्ध समाचार डेस्क : झारखंड एकेडमिक काउंसिल मैट्रिक परीक्षा के हिंदी और विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र लीक मामले का खुलासा हो गया है. मंगलवार को गिरिडीह नगर थाना इलाके के न्यू बरगंडा से इस मामले में 6 छात्रों की गिरफ्तारी की गई है. कोडरमा एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

समृद्ध समाचार डेस्क : झारखंड एकेडमिक काउंसिल मैट्रिक परीक्षा के हिंदी और विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र लीक मामले का खुलासा हो गया है. मंगलवार को गिरिडीह नगर थाना इलाके के न्यू बरगंडा से इस मामले में 6 छात्रों की गिरफ्तारी की गई है. कोडरमा एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल के जवान मंगलवार की अहले सुबह न्यू बरगंडा पहुंचें यहां 2 घरों से 6 छात्रों को हिरासत में लिया गया. जिसमें मास्टरमाइंड भी शामिल है.

पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि ये छात्र गिरिडीह में रहकर पढ़ाई के साथ मजदूरी का भी काम किया करते थे. परीक्षा को लेकर बोर्ड के द्वारा प्रश्न पत्रों को ट्रक से गिरिडीह भेजा गया था. वहीं इसे कसाई मोहल्ला के पास जिला जनसंपर्क विभाग कार्यालय के पीछे स्थित शहरी आजीविका केंद्र में अस्थायी स्ट्रांग रूम में रखा गया था. स्ट्रांग रूम तक ट्रक के पहुंचने की कोई व्यवस्था नहीं थी लिहाजा प्रश्न पत्रों को टोटो में लादकर अस्थाई स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया गया था. यहां प्रश्न पत्र अंदर करने के लिए जिन मजदूरों को लगाया गया था इनमें ये छात्र भी थे जिन्होंने एक प्रश्न पत्र की चोरी कर इसे वायरल किया. साथ ही इसे बेचकर कमाई भी की.

डीजीपी ने कहा दिलाई जाएगी कड़ी से कड़ी सजा

इधर इस मामले में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस की अपेक्षित कार्रवाई पूरी हो गई है. उन्होंने कहा कि 16 से 18 तक के उम्र के बच्चे यदि गंभीर कांड में संलिप्त होते हैं तो ऐसा प्रावधान है कि एडल्ट के रूप में उनका ट्रायल चलाया जा सकता है. ऐसे में पकड़े गए छात्रों ने जिनकी उम्र 16 से अधिक होगी उनके उपर ट्रायल चलवाकर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी. ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत नहीं कर सकें.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

कहा कि कोडरमा एसपी ने कड़ी मेहनत कर मामले में जांच करते हुए एक के बाद एक 10 लोगों को गिरफ्तार किया तब जाकर नतीजा सामने आया कि गिरिडीह में प्रश्न पत्र को ट्रक के उतरते समय काटकर निकाला गया और फिर इसे फोटोकॉपी करवाकर और सोशल मीडिया पर वायरल किया गया. उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसके लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी. किसी कोचिंग सेंटर से सांठगांठ के सवाल को डीजीपी ने नकार दिया उन्होंने कहा कि यह किसी कोचिंग से जुड़ा मामला नहीं है एक साधारण लड़के ने ऐसी हरकत की है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories