TOP BANNER
Sponsored

होली व शब-ए-बारात को लेकर गावां में शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन।

गावां : होली और शब ए बरात को लेकर मंगलवार को बीडीओ दीपक कुमार की अध्यक्षता में गावां थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। मौके पर बीडीओ ने होली और शब ए बरात को शांति और सौहार्द के साथ मनाने में पदाधिकारियों के साथ-साथ आम नागरिकों से सहयोग की अपील की। वहीं थाना

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 15, 2022 Mar 15 50 Views
Share

गावां : होली और शब ए बरात को लेकर मंगलवार को बीडीओ दीपक कुमार की अध्यक्षता में गावां थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। मौके पर बीडीओ ने होली और शब ए बरात को शांति और सौहार्द के साथ मनाने में पदाधिकारियों के साथ-साथ आम नागरिकों से सहयोग की अपील की। वहीं थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि शराब का सेवन कर होली में हुड़दंग करने वाले को बख्शा नही जायेगा। पेट्रोलिंग पार्टी को पूरे मुस्तैदी के साथ लगाया जायेगा इसके साथ ही संदिग्ध स्थानों पर पुलिस प्रशासन की तैनाती रहेगी। मौके पर उपप्रमुख नवीन यादव, जीप सदस्य इमरान अंसारी, एसआई दीपक कुजूर, नागेश्वर यादव, ब्रह्मदेव शर्मा, सौदागर साव, राजकुमार यादव, दिनेश पांडेय, मो सबदर अली, सुरेंद्र त्रिपाठी, मेराज उद्दीन, भगवान दास बरनवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories