TOP BANNER
Sponsored

मारपीट कर घायल करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

गावां : गावां निवासी रीता बरनवाल पति स्व सुरेश बरनवाल ने गावां थाना में आवेदन देकर तीन लोगों पर मारपीट करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा कि मेरे पुत्र अंशुमन कुमार को साजिश के तहत फोन करके बताया कि आपके हरला वाले जमीन पर कोई काम कर रहा है जिसे देखने के लिए

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 23, 2021 Dec 23 32 Views
Share

गावां : गावां निवासी रीता बरनवाल पति स्व सुरेश बरनवाल ने गावां थाना में आवेदन देकर तीन लोगों पर मारपीट करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा कि मेरे पुत्र अंशुमन कुमार को साजिश के तहत फोन करके बताया कि आपके हरला वाले जमीन पर कोई काम कर रहा है जिसे देखने के लिए जब मेरा पुत्र वहां गया तो पहले से घात लगाए बैठा दिनेश मोदी उसका पुत्र शत्रुघ्न कुमार एवं शशिभूषण कुमार जब वहां पहुंचा तब तीनों ने कुदाल, रड और लाठी डंडे से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर जब मैं वहां पहुंची तो उन लोगों ने मुझपर भी हमला बोल दिया। इस दौरान मेरा सोने का चैन वहीं गिर गया। घटना के बाद हम सबों को गावां सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गिरीडीह रेफर कर दिया गया। वहां भी डॉक्टरों नाजुक स्थिति को देखते धनबाद रेफर कर दिया।

थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि मामले को लेकर गावां थाना में कांड संख्या 135/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories