TOP BANNER
Sponsored

विश्वकर्मा समाज गिरिडीह जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक, समाज को आगे बढ़ाने पर दिया गया बल

गिरिडीह : झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज गिरिडीह जिला कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को एक होटल में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद राणा ने किया. वहीं संचालन जिला महासचिव देवकी राणा द्वारा किया गया. जिला कार्यकारिणी के इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विश्वकर्मा समाज के संरक्षक

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 23, 2021 Dec 23 55 Views
Share

गिरिडीह : झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज गिरिडीह जिला कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को एक होटल में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद राणा ने किया. वहीं संचालन जिला महासचिव देवकी राणा द्वारा किया गया.

जिला कार्यकारिणी के इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विश्वकर्मा समाज के संरक्षक विधायक सुदिव्य कुमार सानू मुख्य रूप से उपस्थित हुए. बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कार्यकारिणी सदस्यों की संख्या बढ़ाई गई.

बैठक में एकजुट होकर पंचायत चुनाव लड़ने, शिक्षा के क्षेत्र में समाज को आगे बढ़ाने आदि विषयों पर चर्चा की गयी. वहीं समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ सामाजिक विरोध का नारा दिया गया.

MIDDLE
Sponsored

बैठक में उमेश राणा, कंठी विश्वकर्मा, वकील प्रसाद विश्वकर्मा, देवनाथ राणा, सुनील कुमार भूषण, राधेश्याम राणा, दिनेश कुमार राणा, सुनील कुमार राणा ,लक्ष्मण राणा, रूबी राणा, सुखदेव राणा आदि मौजूद थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories