TOP BANNER
Sponsored

सर्दी के साथ साथ कार्यपालक अभियानता द्वारा जूता साफ कराने का मामला भी बढ़ता ही जा रहा है

तिसरी :14 दिसम्बर को हटिया गेट के समीप कर्मचारी आवास निर्माण कार्य का शिलान्यास वर्तमान विधायक बाबूलाल मरांडी ने किया था! शिलान्यास कार्यक्रम के पूर्व ही जिलापरिषद के कार्यपालक अभियंता भोला राम द्वारा अपने ड्राइवर से जूता साफ कराने के मामले में जम कर हंगामा हुआ था जिसमें भाजपा और यादव सेना ने जुलूस निकाल

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 22, 2021 Dec 22 22 Views
Share

तिसरी :14 दिसम्बर को हटिया गेट के समीप कर्मचारी आवास निर्माण कार्य का शिलान्यास वर्तमान विधायक बाबूलाल मरांडी ने किया था! शिलान्यास कार्यक्रम के पूर्व ही जिलापरिषद के कार्यपालक अभियंता भोला राम द्वारा अपने ड्राइवर से जूता साफ कराने के मामले में जम कर हंगामा हुआ था जिसमें भाजपा और यादव सेना ने जुलूस निकाल व पुतला फुँक कर कार्यपालक अभियंता को निलंबित करने कि मांग कि थी, परन्तु इस मामले ने नया रुख ले लिया है, कार्यपालक अभियंता भोला राम के ड्राइवर ने कहा कि जूता साफ करवाने कि बात झूठी है लोगों ने झूठ में ही हंगामा किया !

 

कार्यपालक अभियंता के ड्राइवर के इस बयान का बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया ! बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कार्यपालक अभियंता अपने ड्राइवर को पैसे देकर यह बयान दिलवा रहे है, यदि उन्होंने सच में जूता साफ नहीं करवाया था तो वे घटना स्थल से क्यों भागे ?लिहाजा कार्यपालक अभियंता भोला राम को निलंबित नहीं किया गया तो प्रखंड मुख्यालय में धरना देंगे !
मौके पर बीजेपी के नरेश यादव, उपेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्त्तायों ने विरोध किया !

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories