TOP BANNER
Sponsored

विधायक बाबूलाल मरांडी ने बीडीओ सह सीओ एवं आवासीय कर्मचारी भवन का किया शिलान्यास

गावां : पूर्व मुख्यमंत्री सह क्षेत्र के स्थानीय विधायक बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी एवं चतुर्थ वर्ग आवासीय कर्मचारी भवन का शिलान्यास शिलापट्ट अनावरण कर नारियल फोड़कर किया। मौके पर उन्होंने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण काम करने का निर्देश दिया। बाद में श्री मरांडी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 14, 2021 Dec 14 31 Views
Share

गावां : पूर्व मुख्यमंत्री सह क्षेत्र के स्थानीय विधायक बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी एवं चतुर्थ वर्ग आवासीय कर्मचारी भवन का शिलान्यास शिलापट्ट अनावरण कर नारियल फोड़कर किया। मौके पर उन्होंने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण काम करने का निर्देश दिया।

बाद में श्री मरांडी ने प्रखंड मुख्यालय के समक्ष आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। पूरे राज्य में अराजकता का माहौल बना हुआ है। सरकार खाली खजाना का हवाला देकर अपनी तिजोरी भरने में लगी है। उन्हें विकास से कोई लेना देना नहीं है। कहा कि गावां प्रखंड मुख्यालय विगत छह माह से प्रभार में चल रहा है। यहां बीडीओ, सीओ, एमओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सभी अतिरिक्त प्रभार में है। कहा कि यहां स्थायी बीडीओ, सीओ पदस्थापना को लेकर मैंने स्वयं कई बार मुख्य सचिव से लेकर मुख्यमंत्री तक से बात की है। लेकिन कोई सार्थक पहल नहीं किया गया।

मौके पर भाजपा कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, प्रह्लाद सिंह, अमरदीप निराला, पवन सिंह, मनोज यादव, अजीत शर्मा, अनुरूपा देवी, ललित पांडेय, विशाल पांडेय, बबलू साहा, सौदागर साव, अरविंद गुप्ता, आनंदी यादव एवं मनोज सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories