TOP BANNER
Sponsored

सड़क हादसे में एक युवक समेत तीन मवेशियों की मौत, एक युवक घायल

देवरी : जमुआ-चतरो मुख्य मार्ग स्थित खेदुवाडीह खरगडीहा के पास रविवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप वैन ट्रक के पीछे जा टकराई जिसके कारण पिकअप वैन में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया। वहीं इस घटना

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 8, 2021 Nov 8 35 Views
Share

देवरी : जमुआ-चतरो मुख्य मार्ग स्थित खेदुवाडीह खरगडीहा के पास रविवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप वैन ट्रक के पीछे जा टकराई जिसके कारण पिकअप वैन में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया। वहीं इस घटना में पिकअप वैन में लदे तीन मवेशियों की भी मौत हो गई।

मृतक की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के गादी दिघी पंचायत अंतर्गत टोला टांड़ निवासी कांग्रेस राय के 26 वर्षीय पुत्र विकाश कुमार के रूप में की गई। जबकि घायल रायडीह निवासी अरुण राय है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि विकास अपने घर के लिए मवेशी को खरीद कर एक पिकअप वैन में ला रहा था। इसी क्रम में यह हादसा हो गया। मृतक परिवार में मुख्य कमाऊ सदस्य था। उसके चार छोटे-छोटे मासूम बच्चे हैं।

MIDDLE
Sponsored

इधर घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बिमल कुमार सिंह,उप मुखिया दिवाकर राय समेत अन्य कई लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार का ढांढ़स बंधाया।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories