AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

धूमधाम से की गयी भगवान चित्रगुप्त की पूजा, सामूहिक भोजन का भी हुआ आयोजन

गिरिडीह : जिले में शनिवार को भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा पारंपरिक तरीके से हर्षोल्लास भरे माहौल में मनाई गई। जिला मुख्यालय में बार लाइब्रेरी, पुराना जेल परिसर, मकतपुर पंच मंदिर, नवयुवक संघ समिति बरमसिया, शास्त्री नगर, पटेल नगर, बनियाडीह ऑफिसर क्लब आदि स्थानों पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर चित्रांशों ने भक्तिभाव से


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले में शनिवार को भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा पारंपरिक तरीके से हर्षोल्लास भरे माहौल में मनाई गई। जिला मुख्यालय में बार लाइब्रेरी, पुराना जेल परिसर, मकतपुर पंच मंदिर, नवयुवक संघ समिति बरमसिया, शास्त्री नगर, पटेल नगर, बनियाडीह ऑफिसर क्लब आदि स्थानों पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर चित्रांशों ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की।

केन्द्रीय चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से शहर के वकालत खाना में भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई। जिसमें काफी संख्या में अधिवक्ताओं के साथ- साथ अन्य श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया। भगवान चित्रगुप्त की पूजा से सम्पूर्ण शहर भक्तिमय हो गया। वहीं इस मौके पर कई स्थानों पर पूजा के बाद सामूहिक भोजन का भी आयोजन किया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories