TOP BANNER
Sponsored

सरिया को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष समिति ने दिया एक दिवसीय धरना

सीओ को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन सरिया : सरिया को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले काफी संख्या में लोगों ने सरिया अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. धरने की अध्यक्षता त्रिभुवन मंडल व संचालन राजू अंसारी ने किया. वहीं मौके पर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Oct 28, 2021 Oct 28 32 Views
Share

सीओ को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सरिया : सरिया को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले काफी संख्या में लोगों ने सरिया अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. धरने की अध्यक्षता त्रिभुवन मंडल व संचालन राजू अंसारी ने किया. वहीं मौके पर कृष्ण मुरारी पांडेय, इतवारी वर्मा, राजू मंडल,शंकर मण्डल,सेवा दास, दिलावर अंसारी, मोती मंडल, इदरीस अंसारी, मजीद अंसारी, मोहन पासवान, कैलाश पासवान,राजू पासवान समेत काफी संख्या में लोग धरने में शामिल हुए।

धरना कार्यक्रम के बाद एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम अंचलाधिकारी रमेशचन्द्र तिवारी को एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के जरिये संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से अविलम्ब सरिया को जिला बनाये जाने की मांग की है.

इस बाबत अगुवायों ने कहा कि सरिया जिला बनने की सारी अहर्ताओं को पूरा करता है. यदि सरकार द्वारा शीघ्र सरिया को जिला बनाने कि प्रक्रिया नहीं की तो गई तो सरिया को जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले यहाँ के लोग उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories