TOP BANNER
Sponsored

खस्सी खा गया सीम का लत, मामा ने भगनी को मारकर किया जख्मी, CHC में भर्ती

गावां : थाना क्षेत्र के पटना में सगे मामा ने अपनी ही शादीशुदा भगनी को बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया। जिसके बाद उसकी मां ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां लाई, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता की मां शमसा बानो ने बताया

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 26, 2021 Oct 26 16 Views
Share

गावां : थाना क्षेत्र के पटना में सगे मामा ने अपनी ही शादीशुदा भगनी को बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया। जिसके बाद उसकी मां ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां लाई, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता की मां शमसा बानो ने बताया कि वह और उसकी 19 वर्षी शादी शुदा बेटी हजरा खातून अपने घर में अकेले थी। इसी बीच उसका भाई मो सुभान, मो रिजवान और फातमा खातून उनके घर आ धमकी और उनकी बेटी के साथ गाली गलौज करने लगी।

 

इस बीच उन्होंने जब कारण जानना चाहा तो उनके भाई ने बताया कि उनकी बकरी ने उनके घर में लगे सिम का लत खा लिया। जिसके बाद उन्होंने दूसरा लत देने की बात कही मगर वो लोग अपने साथ लाए डंडे, पत्थर व अन्य सामानों से मारपीट व गाली गलौज करने लगे। जिसमें उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश हो गई। किसी तरह वे लोग अपनी जान बचा कर 108 की मदद से अपनी बेटी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां ले कर आए।

उन्होंने बताया कि मो सुभान दबंग किस्म का व्यक्ति है और कई तरह के हथियार भी अपने साथ रखता है। उन्होंने गावां थाना पुलिस को लिखित आवेदन देते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष की फातमा खातून ने भी गावां थाना पुलिस को खेत में लगे सिम की लत को बकरी द्वारा चरा देने व मां बेटी द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories