Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

तस्करी कर बच्चों को ले जाया जा रहा था दिल्ली, चाइल्ड लाइन की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

174
Below feature image Mobile 320X100

हिरोडीह : तस्करी कर बच्चों को दिल्ली ले जाने के क्रम में चाइल्ड लाइन की सूचना पर हिरोडीह थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 बच्चों को बरामद किया है. वहीं इस मामले में पुलिस ने तिसरी के विकास कुमार व देवरी के सुषमा कुजूर को पकड़ा है और पूछताछ कर रही है. बरामद बच्चों में दो देवरी व दो तिसरी थाना क्षेत्र के हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

इनमें से 3 नाबालिग तथा एक बालिग है. बताया जाता है कि इन बच्चों को काम करवाने के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था. पुलिस की पूछताछ में महिला व युवक के पास से पुरुषोतम एक्सप्रेस के टिकट मिले हैं. बताया जाता है कि बच्चों की तस्करी में हुरो राय मुख्य हाथ है. इस मामले में चाइल्ड लाइन की टीम ने हिरोडीह थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस पुरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. बच्चों को चाइल्ड लाइन टीम के द्वारा सीडब्लूसी गिरिडीह ले जाया गया है. बच्चों को छुडवाने में चाइल्ड लाइन के जयराम, अमर पाठक, गूंजा देवी, रंजन कुमार की प्रमुख भूमिका रही.

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250