TOP BANNER
Sponsored

डीजल में किरोसिन मिलावट का आरोप लगाते हुए ग्राहक ने केसर सर्विस पेट्रोल पंप में किया हंगामा

गिरिडीह : बढ़ते पेट्रोलियम दामों के बीच अब मिलावटखोरी का भी मामला प्रकाश में आने लगा है. गिरिडीह के भंडारीडीह स्थित केसर सर्विस पेट्रोल पंप में डीजल भराने आएं एक ग्राहक ने डीजल में किरासन तेल मिलाने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया. पंप में हंगामा इतना बढ़ा कि पंप के कर्मी और ग्राहक के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Oct 19, 2021 Oct 19 50 Views
Share

गिरिडीह : बढ़ते पेट्रोलियम दामों के बीच अब मिलावटखोरी का भी मामला प्रकाश में आने लगा है. गिरिडीह के भंडारीडीह स्थित केसर सर्विस पेट्रोल पंप में डीजल भराने आएं एक ग्राहक ने डीजल में किरासन तेल मिलाने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया. पंप में हंगामा इतना बढ़ा कि पंप के कर्मी और ग्राहक के बीच नोकझोंक हो गई. देखते ही देखते पेट्रोल पंप में लोगों की भीड़ जुट गई.

इस दौरान हंगामा करने वाले ग्राहक भोलू खान, राजन खान समेत दोनों के करीबियों ने पंप मालिक पर आरोप लगाते हुए कहा कि मिलावटी डीजल उनके पेट्रोल पंप पर कई दिनों से बेंचा जा रहा है. जबकि भोलू खान का कहना था कि उनका ट्रांसपोर्ट का कारोबार है और अपने हर ट्रक में इसी पेट्रोल पंप से डीजल भराते हैं.

उन्होंने बताया कि अपना स्टाफ अकरम को एक बोतल में डीजल लाने को भेजा था. अकरम इसी केसर सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप से बोतल में डीजल लेकर जब लौटा, तो गाड़ी में डीजल डालने के दौरान केरोसिन का महक आया. इसके बाद भोलू खान अपने स्टाफ व करीबी राजन खान को लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा. जहां भोलू खान ने दोबारा एक बोतल में डीजल भराया. इसमें भी केरोसिन का महक आने के बाद भोलू ने पेट्रोल पंप के मालिक से इसकी शिकायत की, लेकिन ग्राहकों के शिकायत सुनने के बजाय पंप मालिक नरेन्द्र सिंह ने उल्टे ग्राहकों पर ब्लैक मैलिंग करने का आरोप लगा दिया.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories