TOP BANNER
Sponsored

मोहनपुर में ज़मीन में जारी बाउंड्री वाल का माले ने जताया विरोध, प्रशासन से की जांच की मांग

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के मोहनपुर में बरसों से एक विवादित परती जमीन है। जिस पर बीते कई दिनों से तेजी से बाउंड्री वाल का काम लगातार जारी है। मोहनपुर मौजा अन्तर्गत खाता नंबर 5 प्लॉट नंबर 263 रखवा लगभग 3 एकड़ विवादीत जमीन को लेकर कई बार इस इलाके में खूनी संघर्ष का

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 6, 2021 Oct 6 54 Views
Share

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के मोहनपुर में बरसों से एक विवादित परती जमीन है। जिस पर बीते कई दिनों से तेजी से बाउंड्री वाल का काम लगातार जारी है। मोहनपुर मौजा अन्तर्गत खाता नंबर 5 प्लॉट नंबर 263 रखवा लगभग 3 एकड़ विवादीत जमीन को लेकर कई बार इस इलाके में खूनी संघर्ष का कारण भी बना है, लेकिन बीते कुछ दिनों से इस पर जारी बाउंड्री वाल को लेकर इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।हांलाकि इस जमीन के मालिकाना हक पर आज भी सस्पेंस बना हुआ है और इस जमीन को लेकर हाईकोर्ट में मामला लंबित है।

इस परती जमीन के कुछ भागों पर अवैध झोपड़ियां भी है।जिनका इस जमीन से कोई लेना देना नहीं है लेकिन यह लोग बरसों से उस जमीन पर रहते आ रहे हैं। बाउंड्री वाल होने के कारण अब इनके सामने सर छुपाने की समस्या आ खड़ी है।

बुधवार को अवैध झोपड़ियों में रह रहे लोगों ने अपनी समस्या भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा के पास रखी जिसके बाद राजेश सिन्हा ने उस इलाके का दौरा कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया और बाउंड्री वाल को लेकर कई सवाल खड़े किए इस दौरान राजेश सिन्हा ने कहा कि मोहनपुर मौजा में जिस जमीन का बाउंड्री वाल किया जा रहा है उसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है।बावजूद इस जमीन पर कुछ सफेदपोशो के द्वारा बड़ी तेजी से दखल के लिए बाउंड्री वाल खड़ा किया जा रहा है उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल इस जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को रोकने और इस पर बसे लोगों को न्याय दिलवाने की मांग की है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories