AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ड्राइव इन गिरिडीह पेट्रोल पंप में गेल के सौजन्य से पहला सीएनजी यूनिट का हुआ शुभारंभ

गिरिडीह – पचम्बा मुख्य मार्ग में स्थित बोड़ो पेट्रोल पंप पर सीएनजी की सुविधा उपलब्ध हो गई है। सीएनजी यूनिट का शुभारंभ मुख्य अतिथि गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा फीता काटकर किया गया। अपने अभिभाषण में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि सीएनजी के इस्तेमाल से प्रदुषण मुक्त इंधन का इस्तेमाल हो पाएगा।


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह – पचम्बा मुख्य मार्ग में स्थित बोड़ो पेट्रोल पंप पर सीएनजी की सुविधा उपलब्ध हो गई है। सीएनजी यूनिट का शुभारंभ मुख्य अतिथि गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा फीता काटकर किया गया।

अपने अभिभाषण में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि सीएनजी के इस्तेमाल से प्रदुषण मुक्त इंधन का इस्तेमाल हो पाएगा। जो आज के वातावरण के लिए बहुत जरूरी है।

सीएनजी के विषय में जानकारी देते हुए गेल के सीजेएम ने बताया कि पेट्रोल की अपेक्षा काफी सस्ता और बढ़िया है। लेकिन उसके लिए चार पहिया और दो पहिया वाहनों में अलग से किट लगाने की आवश्यकता होगी। सीएनजी किट लगाने के बाद सीएनजी का इस्तेमाल में आसानी से कर पाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि है गिरिडीह जिले का पहला सीएनजी के केंद्र है और उम्मीद की जा रही है कि लोगों की अपेक्षा के अनुरूप सेवा देने में सक्षम रहेगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बताते चलें कि सीएनजी का इस्तेमाल महानगरों में पहले से होता चला आ रहा है अब गिरिडीह में भी केंद्र खुलने से लोगों को इसका लाभ मिल पाएगा। यह पेट्रोल की अपेक्षा सीएनजी 20 प्रतिशत सस्ता भी है।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण सेल्स आफ़िसर अनिरुद्ध कुमार द्वारा दिया गया। जबकि मंच संचालन डॉ शालिनी खोवाला द्वारा किया गया।वहीं गिरिडीह सीएनजी आउटलेट के संचालक प्रमोद कुमार ने कहा कि झारखंड में ये पांचवा सीएनजी आउटलेट है और देवघर ज़ोन में ये पहला सीएनजी आउटलेट है।

उद्घाटन मौके पर उपस्थित अतिथि डीजेएम तपन पिलाई, चेंबर ऑफ कॉमर्स के निर्मल झुनझुनवाला,प्रदीप अग्रवाल , विकास खेतान आदि का शाॅल देकर सम्मानित किया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जेनरल मैनेजर प्रभात कुमार मिश्रा एवं जमाल खान, दीपक तिवारी, रवि कुमार, सुनिल रवानी, सूरज कुमार, चंदन कुमार, दानिश खान, देवचंद कुमार, साजिद अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, दीपक कुमार इत्यादि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories