AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बाल दासता एवं बच्चों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने में फाउंडेशन की अहम भूमिका है : निदेशक

गावां : प्रखंड में बच्चों का स्कूलों में नामांकन व गरीब तथा सामाजिक, आर्थिक रूप से हासिये पर रह रहे लोगों व उनके बच्चों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने हेतु जनजागृति के उद्देश्य से शनिवार को बाल मित्र ग्राम में पदयात्रा का आयोजन किया गया। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित पदयात्रा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : प्रखंड में बच्चों का स्कूलों में नामांकन व गरीब तथा सामाजिक, आर्थिक रूप से हासिये पर रह रहे लोगों व उनके बच्चों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने हेतु जनजागृति के उद्देश्य से शनिवार को बाल मित्र ग्राम में पदयात्रा का आयोजन किया गया। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित पदयात्रा अमतरो पंचायत भवन से शुरू होकर कुम्हैना, साढा, हरला होते हुए गावां प्रखंड मुख्यालय में पहुंचकर जन चौपाल में तब्दील हुई।पदयात्रा के दौरान बच्चे हाथ में प्लेकार्ड लेकर बुलन्द आवाज़ में बच्चों से काम कराओगे, सीधे जेल जाओगे आदि के नारे लगाए गए

जन चौपाल को संबोधित करते हुए कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के निदेशक ओमप्रकाश पाल ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के संस्थापक एवं नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को सतत विकास लक्ष्य को एडोकेट बनाया है। एडोकेट के रुप में सत्यार्थी जी संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्यों को सन 2030 तक हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ओमप्रकाश ने कहा कि यह दुनियां भर के बच्चों एवं भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो कि गौरव का विषय है। बाल दासता एवं बच्चों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने ,बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अधिकारों के लिए वैश्विक आंदोलनो में सत्यार्थी की अग्रणी भूमिका है। उन्होंने ऐसे दुनियां के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है जहां हर बच्चे को स्वतंत्र, स्वस्थ्य, शिक्षित और सुरक्षित जीवन जीने का अधिकार हासिल हो सके।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डायना अवार्ड विजेता चम्पा कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि हम बाल पंचायत के बच्चे प्रखण्ड के सभी गांवों में इस जन अभियान को तेज करते हुए शत प्रतिशत स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित करवाएंगे जिससे कोई भी बच्चा बाल मजदूरी, बाल विवाह एवं बाल व्यापार की चंगुल में न फसें।
कार्यक्रम को जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र चौधरी, मो इमरान अंसारी, आम आदमी पार्टी के धनवार विधानसभा प्रभारी सागर चौधरी, अमतरो मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु रजवार, सांख मुखिया प्रवीण कुमार, गदर मुखिया ब्रह्मदेव शर्मा, बादीडीह मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव,पसनौर मुखिया प्रतिनिधि अजय साव, शिक्षक मुनील कुमार ने भी संबोधित किया।

मौके पर बाल पंचायत के आलेश कुमार,अंकु सिंह, मनीषा कुमारी, ममता कुमारी,कलवा देवी,हरि मुसहर, मुनील कुमार,धीरज सिंह, गुलशन आरा, चमेली देवी, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के बाल अधिकार कार्यकर्ता मो.आरिफ अंसारी, अमित कुमार,सुरेन्द्र सिंह,कृष्णा पासवान, शिवशक्ति कुमार, भीम चौधरी, श्रीराम कुमार, विक्कू कुमार,अनिल कुमार ,राजेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories