AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद राज्य में विकास कार्यों पर लगा ग्रहण : बाबूलाल मरांडी

गावां : क्षेत्र के विधायक बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को गावां प्रखंड के खेरडा, पिहरा जगदीशपुर, मानपुर, खरसान, पछियारीडीह, माल्डा, पटना व गावां समेत कई गावों का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुने व समाधान का आश्वासन दिया. भ्रमण के क्रम में वे गावां कलीमंडा में भाजपा मंडल कमिटी द्वारा आयोजित प्रधान मंत्री के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : क्षेत्र के विधायक बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को गावां प्रखंड के खेरडा, पिहरा जगदीशपुर, मानपुर, खरसान, पछियारीडीह, माल्डा, पटना व गावां समेत कई गावों का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुने व समाधान का आश्वासन दिया. भ्रमण के क्रम में वे गावां कलीमंडा में भाजपा मंडल कमिटी द्वारा आयोजित प्रधान मंत्री के 71वें जनमदिन पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिये. कार्यक्रम में 71 दीप जलाकर व केक काटकर प्रधानमंत्री के लंबे उम्र की कामना की गई.

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए बाबुलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार विकास को छोड़ कमाने में लगी है. राज्य में विकास कार्यों पर ग्रहण लग गया है. बहरा माल्डा पिहरा पथ गदर का पावर ग्रीड मामूली एनओसी के कारण बाधित है. सकरी नदी से बालू का उठाव कर प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक बिहार भेजा जा रहा है. कई बार जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों से बात भी किए लेकिन पदाधिकारी गोल मटोल जबाब देते हैं कि दूसरे जिलों से लाकर बालू डंप किया जा रहा है लेकिन सच्चाई यह है कि गावां के सकरी नदी से भारी मात्रा में आये दिन बालू का उठाव हो रहा है. सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है.

मौके पर सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव, महामंत्री मुन्ना सिंह ,ललित पांडेय ,जयप्रकाश राम, मदन मिस्त्री, मनोज यादव, दिलीप सिंह, अजित पांडेय, विशाल पांडेय , विशाल राणा, अजित शर्मा ,उपेन्द्र स्वर्णकार, विकास जॉनी योगेन्द्र प्रसाद, अरविंद गुप्ता एवम सौदागर साव समेत कई उपस्थित थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories