AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

धूमधाम से मनाई गई बाबा गणिनाथ गोविन्द की 52वीं जयंती, पूजन हवन का हुआ आयोजन

गिरिडीह :  श्री गणिनाथ सेवा संस्थान द्वारा शनिवार भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वादशी को शहर के बक्सीडीह रोड में संचालित पार्श्वनाथ आईटीआई के प्रांगण में कुलगुरु श्री गणिनाथ गोविन्द जी की 52वीं जयंती के मौके पर पूजनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के काफी संख्या में लोगों ने शामिल होकर कुलगुरु श्री गणिनाथ गोविन्द


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह :  श्री गणिनाथ सेवा संस्थान द्वारा शनिवार भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वादशी को शहर के बक्सीडीह रोड में संचालित पार्श्वनाथ आईटीआई के प्रांगण में कुलगुरु श्री गणिनाथ गोविन्द जी की 52वीं जयंती के मौके पर पूजनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के काफी संख्या में लोगों ने शामिल होकर कुलगुरु श्री गणिनाथ गोविन्द की श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की।

पूजन कार्यक्रम समाज के विशाल कुमार गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी द्वारा संपन्न किया गया। वहीं समाज का ध्वजारोहण अंजनी गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, भोला साहा, रंजीत प्रसाद गुप्ता द्वारा पूरे विधि विधान के साथ किया गया। इस दौरान हवन व आरती में युवा व महिलाएं शामिल हुई। पूजन कार्य संपन्न होने के बाद सबों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

मौके पर बतौर अतिथि उपस्थित अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा की प्रदेश महिला अध्यक्षा मनीषा नारायण साह के द्वारा गिरिडीह माया देवी को प्रदेश महिला मंच की संरक्षिका का दायित्व देते हुए पुष्प् गुच्द देकर अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से परिवार के अंदर सभी लोगों को धागे में पिरोर कर रखा जाता है ठीक उसी प्रकार से समाज की महिलाओं को भी संगठित करने का कार्य करेंगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

आयोजन समिति के रिंकेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी समाज के लोगों द्वारा श्रद्धा भाव से कुलगुरु गणिनाथ गोविन्द जी की जयंती समारोह मनाते हुए पूजा अर्चना की गई है। बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार के गाइडलाइन के तहत कार्यक्रम में स्वजातीय बंधुओं से एक घर से एक व्यक्ति को ही शामिल होने का आग्रह किया गया था। साथ ही समारोह के दौरान किसी भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के रिंकेश गुप्ता, आलोक गुप्ता, जयदेव गुप्ता, विकास गुप्ता, निशांत गुप्ता, चंदन गुप्ता, राकेश गुप्ता, सुजीत गुप्ता, बंटी गुप्ता, युवा मंच के अध्यक्ष उज्जव गुप्ता, सचिव रिशु गुप्ता, महिला मंच की अध्यक्षा बीना गुप्ता, महामंत्री ललिता देवी, कोषाध्यक्ष सविता गुप्ता सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories