AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

खोटमनाय में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जताया विरोध

गावां : पंचायत स्थित खोटमनाय में गुरूवार की सुबह सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के प्रति विरोध जताया। ग्रामीणों ने बताया कि गावां पंचायत स्थित वार्ड नंबर बारह में लगभग 300 की जनसंख्या है और मुख्य सड़क से आने जाने के लिए कोई सड़क बना ही


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : पंचायत स्थित खोटमनाय में गुरूवार की सुबह सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के प्रति विरोध जताया। ग्रामीणों ने बताया कि गावां पंचायत स्थित वार्ड नंबर बारह में लगभग 300 की जनसंख्या है और मुख्य सड़क से आने जाने के लिए कोई सड़क बना ही नहीं है। जिसके कारण इस वार्ड के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बरसात के मौसम सबसे अधिक परेशानी होती है लोग कीचड़युक्त पगडंडी के सहारे आवाजाही करते हैं।

सड़क नहीं रहने के कारण बीमार लोग और गर्भवती महिलाओं को आने जाने में काफी दिक्कत होती है। पगडंडी के किनारे एक कुंआ स्थित है जिसमें कई बार चलते हुए लोग जा गिरे हैं। कई बार स्थानीय मुखिया अनुरूपा देवी को इस समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन स्थिति जस के तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने अविलंब उच्च अधिकारियों और स्थानीय ग्राम प्रधान से सड़क और कुंआ निर्माण की मांग की है।

इधर, मुखिया अनुरूपा देवी ने बताया की वार्ड नंबर 12 में मुख्य सड़क से जाने के लिए सर्वे रास्ता नहीं है। ग्रामीण रैयत जमीन के पगडंडी पर आना जाना करते हैं। कई दफा सड़क बनाने का प्रयास किया गया, परंतु जमीन के मालिक ने विरोध कर दिया जिसके कारण सड़क का निर्माण नहीं हो सका। वहीं कुंआ का मरम्मत जल्द ही करा दिया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories