AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

केसर-ए-हिंद जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर एसडीओ को दिया गया आवेदन

गावां : प्रखंड के नगवां पंचायत में स्थित 1.70 एकड़ केसर-ए हिंद जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर मुखिया व ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन अनुमंडल कार्यालय में दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि गावां प्रखंड के नगवां में खाता संख्या 174 के अंतर्गत प्लॉट नंबर 1372,1373,1374 जो कि 1 एकड़ 70 डिसमिल जमीन है


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : प्रखंड के नगवां पंचायत में स्थित 1.70 एकड़ केसर-ए हिंद जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर मुखिया व ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन अनुमंडल कार्यालय में दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि गावां प्रखंड के नगवां में खाता संख्या 174 के अंतर्गत प्लॉट नंबर 1372,1373,1374 जो कि 1 एकड़ 70 डिसमिल जमीन है वो पूरी तरह से केसर-हिंद जमीन है और उसमे कुछ लोगों द्वारा 10 से 12 की संख्या में अतिक्रमण कर घर बना लिया गया है। और बाकी बचे जमीन को भी अतिक्रमण करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि अगर जल्द ही इस जमीन की नापी कर अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया तो पूरे गांव के लोग अंचल कार्यालय के समीप धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे।

 

उन्होंने अंचलाधिकारी के समक्ष मांग रखते हुए इस इस जमीन को ग्रामीणों के हित में प्रयोग करने का भी निवेदन किया है। आवेदन में नगवां पंचायत मुखिया सोनी खातून, ग्रामीण आकाश बरनवाल, राम कुमार, सुजीत सावन, प्रदीप बरनवाल, राजेश गुप्ता, विकास कुमार, प्रदीप बरनवाल समेत कई लोगों के हस्ताक्षर शामिल है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories