TOP BANNER
Sponsored

आठ गांवों में नि:शुल्क कोचिंग सेंटर का किया गया उद्घाटन

गावां : मानव कर्तव्य एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा गावां प्रखंड के बादीडीह व पटना पंचायत के आठ गांवों में नि:शुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। यह शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया। मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 14, 2021 Sep 14 32 Views
Share

गावां : मानव कर्तव्य एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा गावां प्रखंड के बादीडीह व पटना पंचायत के आठ गांवों में नि:शुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। यह शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया।

मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बाल श्रममुक्त समाज, दहेज उत्पीड़न की रोकथाम को ले प्रखंड के सभी क्षेत्रों में जो जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है वह काबिले तारीफ है। इससे बेटियां शिक्षित के साथ सशक्त भी बनेगी। ट्रस्ट का यह कार्य क्षेत्र के बच्चियों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा।

कहा कि शिक्षा के बिना समाज को हम आगे नहीं बढ़ा सकते हैं। ट्रस्ट के प्रखंड को-ऑर्डिनेटर उपेंद्र यादव ने कहा कि 0 से 12 वर्ष तक के बच्चे को यहां निशुल्क शिक्षा दिया जाएगा। इसके लिए प्रखंड के आठ गांवों में ट्रस्ट द्वारा कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया है। इसमें बच्चों को स्वास्थ्य से लेकर कन्यादान तक ट्रस्ट द्वारा आर्थिक सहयोग किया जाएगा।मौके पर प्रीति कुमारी, ममता कुमारी, सोनी कुमारी समेत कई उपस्थित थी।

MIDDLE
Sponsored

https://youtu.be/8Ca6fETSe6I

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories