AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रतिबंधित पशुओं की हड्डियों से लदे वाहन को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

हिरासत में वाहन चालक समेत तीन गावां : गावां -सतगावां मुख्य पथ पर इनदिनों प्रतिबंधित पशु, मांस, चमड़ा, हड्डियों आदि के तस्करी के लिए सेफ जोन बन गया है। आए दिनों इस मार्ग में पशु लदे वाहन को पकड़ाना आम बात था, किंतु इस बार ग्रामीणों ने प्रतिबंधित पशु की हड्डियों व चमड़ा लदे वाहन


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हिरासत में वाहन चालक समेत तीन

गावां : गावां -सतगावां मुख्य पथ पर इनदिनों प्रतिबंधित पशु, मांस, चमड़ा, हड्डियों आदि के तस्करी के लिए सेफ जोन बन गया है। आए दिनों इस मार्ग में पशु लदे वाहन को पकड़ाना आम बात था, किंतु इस बार ग्रामीणों ने प्रतिबंधित पशु की हड्डियों व चमड़ा लदे वाहन को पकड़ कर गावां पुलिस के हवाले किया है। इसके साथ ही वाहन में बैठे तीन लोगों को भी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गावां सतगावां मुख्य मार्ग में हाट के समीप ग्रामीणों को दुर्गंध से भरा एक पिकप वाहन आता दिखाई दिया। जिसके बाद शक के आधार पर उन्होंने इसकी जानकारी गावां पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद गावां थाना प्रभारी सूरज कुमार मौके पर पहुंचे और चालक से बात करने के बाद चालान होने की बात कह उक्त वाहन को छोड़ दिए।

कुछ समय बाद उक्त वाहन को बिरने के ग्रामीणों ने पकड़ा और इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी जिसके बाद उनके निर्देश पर गावां थाना पुलिस ने वाहन और वाहन में बैठे लोगों को हिरासत में लेकर अपने साथ गावां थाना ले आई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पिकप वाहन से आ रही थी बहुत जोर की बदबू

इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि पिकप वाहन से बहुत जोरों की बदबू आ रही थी जिसके बाद उन्होंने संदेह के आधार पर वाहन को रोका। पूछताक्ष में वाहन चालक ने बताया कि गिरिडीह व खरगडीहा से वाहन में मवेशियों की खाल व हड्डी लाद कर वे बाढ़ ले जा रहे है। इस दौरान जब उनके द्वारा वाहन चालक से कागजात का मांग किया तो चालक ने किसी प्रकार का भी कागजात नहीं दिखाया।

की जा रही पूछताछ

इस संबंध में जब थाना प्रभारी सूरज कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने बस इतना बताया कि सारी कार्यवाही उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की गई है। साथ ही बताया कि वाहन को जंगल के पास सुरक्षित स्थान देख कर लगा दिया गया है और हिरासत में लिए गए चालक समेत तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories