TOP BANNER
Sponsored

जेपीएससी परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने की उच्च स्तरीय बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गिरिडीह : 19 सितंबर को होने वाले जेपीएससी परीक्षा के सफल संचालन एवं परीक्षा केंद्रो पर विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर गुरुवार को नगर भवन में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को उनके दायित्व एवं

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 9, 2021 Sep 9 46 Views
Share

गिरिडीह : 19 सितंबर को होने वाले जेपीएससी परीक्षा के सफल संचालन एवं परीक्षा केंद्रो पर विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर गुरुवार को नगर भवन में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को उनके दायित्व एवं कर्तव्यों से अवगत कराया.

उपायुक्त ने कहा कि पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कदाचार मुक्त में परीक्षा का सफल संचालन सुनिश्चित कराएंगे. बैठक में उपायुक्त ने बताया कि झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के सफल संचालन को लेकर जिले में कुल 55 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है. जिसमें से शहरी क्षेत्र में 29 एवं अन्य प्रखंडों में 26 केंद्र बनाए गए हैं.

परीक्षा में 16 हजार 536 परीक्षार्थी शामिल होंगे. साथ ही उन्होंने बताया कि जेपीएससी परीक्षा दो पालियों में संचालित किया जाएगा. पहली पाली पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर बाद दो बजे से अपराह्न चार बजे तक होगी. सभी केंद्राधीक्षकों को कोविड-19 गाइडलाइन के तहत परीक्षा संचालित करने का निर्देश दिया गया.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories